{"_id":"69e60e8ee2df170ee405fcfb","slug":"eclipse-on-the-womb-in-the-first-quarter-of-2026-the-number-of-daughters-in-the-district-steadily-decreased-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85454-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रयास बढ़े...लिंगानुपात घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रयास बढ़े...लिंगानुपात घटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोख पर ग्रहण... 2026 की पहली तिमाही में जिले में लगातार घटी बेटियां
-- -- -- -- -- -- -- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद साइबर सिटी में लिंगानुपात की स्थिति नहीं सुधर रही। जनवरी 2026 से लेकर मार्च 2026 तक लिंगानुपात लगातार घटा है। आंकड़ें बताते हैं कि एक बार फिर 2024 जैसी स्थिति बन रही है। जब लिंगानुपात लगातार तीन महीने 900 से नीचे दर्ज हुआ है। साल 2024 में गुरुग्राम समेत हरियाणा के पांच जिलों में लिंगानुपात 900 से नीचे दर्ज किया गया था।
2025 में 2024 के मुकाबले लिंगानुपात में दो अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन 2026 में जिले का लिंगानुपात एक बार फिर गिर गया। लिंगानुपात में आई गिरावट ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दीं हैं। हालांकि विभाग का कहना है कि इस साल जागरूकता अभियानों, भ्रूण जांच केंद्रों पर सख्ती और निगरानी तंत्र को मजबूत करने जैसे कई कदम उठाए जा रहे हैं। 2025 में 12 एमटीपी और तीन पीएनपीटी केंद्रों पर विभाग ने दबिश दी थी। बावजूद अवैध रूप से संचालित हो रहे केंद्रों की संख्या चिंता का विषय है।
2026 के पहले तीन महीनों के आंकड़ें
महीने लिंगानुपात
जनवरी 900
फरवरी 860
मार्च 824
-- -
2025 में लिंगानुपात की स्थिति
जनवरी 877
फरवरी 850
मार्च 751
-- -- -- -- -- -- -
जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम
स्वास्थ्य विभाग ने बेटियों के संरक्षण के लिए अवैध एमटीपी किट के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि अवैध रूप से एमटीपी किट देने या इस्तेमाल करने वालों की जानकारी देने पर सूचना देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले में लिंगानुपात सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग विभिन्न कदम उठा रहा है। आंकड़ों में सुधार करने के लिए समय-समय पर सख्त कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। - डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थय विभाग
Trending Videos