{"_id":"69e620993e90b650c308643a","slug":"first-he-strangled-his-wife-to-death-then-hanged-himself-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85480-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद को लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद को लगाया फंदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने को लेकर हुआ था झगड़ा, डेढ़ महीने बाद घर आया था पति
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शराब के सेवन को लेकर दंपती में हुए विवाद ने पति-पत्नी दोनों की जिंदगी खत्म कर दी। पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी उसके बाद खुद उसकी चुन्नी से खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान सोनम और दीपक के रूप में हुई है। दीपक गुरुग्राम में ही टैक्सी चलाता था। दंपती मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे। करीब सात साल से दोनों अंबेडकर नगर में किराए पर रहते थे। सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार शाम करीब साढ़े बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि पति ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका सोनम की बहन अमृता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोनम और दीपक की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। दंपती के बीच मनमुटाव होने के चलते दीपक करीब डेढ़ महीने पहले घर से चला गया था। पति के जाने बाद सोनम ने अपनी बहन को रहने के लिए अपने पास बुला लिया था। रविवार शाम करीब चार बजे के आसपास वह घर पर नहीं थी। करीब छह बजे जब वापस आई तो बहन की रसोई में लाश पड़ी थी। वहीं, दूसरे कमरे में दीपक फंदे से लटका था। पुलिस जांच में पता चला कि कि दीपक शराब पीने का आदी था और पत्नी इसका विरोध करती थी। इसी के चलते दोनों में झगड़ा होता था।
-- -- -- -- -
पति के आने के कुछ देर पहले घर से बाहर गई थी मृतका की बहन-
करीब डेढ़ महीने से अलग रह रहा दीपक रविवार शाम को अचानक घर पर आ गया। इसकी जानकारी न तो उसकी पत्नी को थी और न ही पत्नी की बहन को। दीपक के घर आने से थोड़ी देर पहले ही बहन अपने काम के लिए घर से बाहर गई थी। जब वह घर पर पहुंची तो पाया कि उसकी बहन और जीजा दोनों ही मृत हो चुके हैं। दंपति का एक 10 साल का बच्चा भी है।
-- -- -- -- -
अब तक की छानबीन में दोनों के बीच आपसी विवाद वजह पाई गई है। शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिए गए हैं। -अवतार सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-9 ए
Trending Videos