सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   11 Complaints Resolved on the Spot at the Resolution Camp

Gurugram News: समाधान शिविर में 11 शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
11 Complaints Resolved on the Spot at the Resolution Camp
विज्ञापन
एसडीएम ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के निर्देशों व डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 11 शिकायतों मिली, जिसका मौके पर ही समाधान किया गया।
एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का सरल और समय पर समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तय समय सीमा में उसका समाधान किया जाए। शिविर के दौरान बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र और बुढ़ापा पेंशन से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों की एटीआर पोर्टल पर सही और पूर्ण एंट्री करना जरूरी है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी मामले को दोबारा खोलने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, जिससे उन्हें समय पर समाधान मिल सके।



इस अवसर पर डॉ. प्रियंका मेडिकल ऑफिसर, डिप्टी डीईओ गीता आर्या, एक्सईएन आरसी देशवाल, जेई मनोज, जेई गजेंद्र, जेई हिमांशु नागपाल, लेबर इंस्पेक्टर अनिल, एसडीओ सुनील सैनी, सब इंस्पेक्टर लालसिंह, एसडीओ राहुल, एसडीओ सुमन, बीएओ रामपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed