सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Riots Case: Claim of UAPA Inclusion in Supplementary Charge Sheet

Gurugram News: नूंह दंगा मामला.... सप्लिमेंट्री चालान में यूएपीए जोड़ने का दावा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nuh Riots Case: Claim of UAPA Inclusion in Supplementary Charge Sheet
विज्ञापन
-31 जुलाई 2023 को हुई थी घटना, विधायक मामन समेत दर्जनों पर जोड़ी गईं धाराएं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले में 31 जुलाई 2023 को हुए दंगों से जुड़े मामलों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस द्वारा नए सिरे से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल गर्म हो गया है।
इस मामले में अधिवक्ता ताहिर हुसैन देवला ने दावा किया कि 17 अप्रैल को पेश किए गए सप्लिमेंट्री चालान में फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान समेत कई दर्जन लोगों पर युएपीए (गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम) की धाराएं जोड़ी गई हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिवक्ता का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के चलते की जा रही है, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि इस फैसले को अदालत में चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने भी मामले में सक्रियता दिखाते हुए हाल ही में नूंह के एसपी से मुलाकात की। उन्होंने नए सिरे से हिरासत में लिए गए युवकों को लेकर चिंता जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायपूर्ण होनी चाहिए, ताकि निर्दोष लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर नूंह जिले की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक माहौल को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। वकील का कहना है कि जिले में दंगे को लेकर करीब 65 प्रथमिकी दर्ज हुई थी जिनमें करीब 450 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed