{"_id":"69e63890b1add080530235da","slug":"memorandum-submitted-to-the-president-regarding-the-safety-of-girls-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85498-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बालिकाओं के सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बालिकाओं के सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से पटौदी के उप मंडलीय सचिवालय में पहुंचकर सुपरिटेंडेंट सुमित्रा देवी को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उन्होंने मांग की है कि हाल ही में नासिक में एक प्रतिष्ठित संस्थानों के द्वारा धर्मांतरण का जाल अब सुशिक्षित समाज व व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है। सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि अमरावती में अभी हाल ही में एक समुदाय के व्यक्ति द्वारा 180 नाबालिग कन्याओं का शारीरिक शोषण कर वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला हुआ था।
ज्ञापन में कहा कि एक समुदाय के बाहुल्य क्षेत्रों में हिंदू परिवारों व जनजाति समाज की अवयस्क बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण कर उन्हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्र विरोधी व आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव,उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,सतपाल चौहान,सुरेंद्र यादव, जिला मंत्री त्रिलोकी शर्मा सहित काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X