{"_id":"69e61d96e52039e1cb0de696","slug":"video-euro-international-school-students-won-many-medals-in-skating-and-athletics-in-sports-in-gurugram-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: खेलों में चमके यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी, स्केटिंग और एथलेटिक्स में जीते कई पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: खेलों में चमके यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी, स्केटिंग और एथलेटिक्स में जीते कई पदक
गुरुग्राम। यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने खेलों के क्षेत्र में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। सेक्टर-48 और सेक्टर-109 स्थित विद्यालय के छात्रों ने स्केटिंग और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।
19 अप्रैल 2026 को सेक्टर-103 स्थित स्केटिंग रिंग में आयोजित गुरुग्राम एंड्योरेंस चैंपियनशिप (बॉयज़ एंड गर्ल्स 2026-27) में यूरो इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-48 के स्केटर्स ने अपनी गति, संतुलन और दृढ़ता से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में चिराग, मंजीत, अक्षिता और कुशांक ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कियान और हेमिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मनन, नक्ष, आर्यवीर, अथर्व और पियंश ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में अहम योगदान दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा गौर ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी हैं। निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर ही विद्यार्थी जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “मेहनत की रफ्तार ही सफलता की पहचान है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।