{"_id":"69e5cf8df2c160fdeb09232b","slug":"video-two-year-old-girl-dies-in-road-accident-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: घर के बाहर खेल रही थी मासूम, पिकअप ने कुचला; हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: घर के बाहर खेल रही थी मासूम, पिकअप ने कुचला; हुई मौत
थाना पुराना ओद्योगिक क्षेत्र में हरिनगर कच्ची फाटक के पास घर के बाहर खेल रही 22 माह की बच्ची को पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके ओर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से यूपी के सम्भल जिले के रहने वाले उवेश ने बताया कि उनके दो बेटे व एक बेटी है। सोमवार को उनकी सबसे छोटी 22 माह की बेटी दुआ घर के बाहर खेल रही थी उसी समय पड़ोस में रहने वाला जतिन अपनी पिकअप को बैक करने लगा। जैसे ही उसने पिकअप पीछे हटाई तो बच्ची चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को तुरन्त जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।