{"_id":"69e5cffdd39c044b200770b7","slug":"video-mamta-sangam-appointed-as-district-president-of-bhim-army-womens-wing-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ममता संगम बनीं भीम आर्मी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, भव्य स्वागत हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ममता संगम बनीं भीम आर्मी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, भव्य स्वागत हुआ
आगरा। आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में ममता संगम की नियुक्ति की गई है। यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह द्वारा सौंपी गई।
रविवार दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं द्वारा ममता संगम के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बैंड-बाजों के साथ महिला कार्यकर्ताओं ने टेढ़ी बगिया स्थित अंबेडकर प्रतिभा स्थल तक शोभायात्रा निकाली। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ममता संगम ने कहा कि वे सर्व समाज और सर्व धर्म की महिलाओं के साथ हो रही जघन्य घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करेंगी और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेंगी।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला देवी, डॉ. सतीश संगम, डॉ. सुशील, यशकांत, ऊषा देवी, गुड़िया देवी, जमुना देवी, जूली देवी सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।