Akshaya Tritiya Ki Hardik Shubhkamnaye: अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाई जा रही है। हर साल वैशाख शुक्ल मास की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला ये पर्व खुशियों, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह एक ऐसा शुभ दिन है जब लोग सोना खरीदते हैं, नए काम शुरू करते हैं और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा करके जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया हर शुभ कार्य अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला फल देता है।
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने चांदी से भी कीमती हो आपका जीवन, इस अक्षय तृतीया शेयर करें ये खास संदेश
Akshaya Tritiya 2026: यहां अक्षय तृतीया के लिए खास शुभकामना संदेश, शायरियां और वाॅलपेपर दिए गए हैं, जिन्हें आप व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम या स्टेटस पर शेयर कर सकते हैं।
-------------------
सोने-चांदी से भी कीमती हो आपका हर पल,
खुशियों से भरा रहे आपका हर एक कल।
अक्षय तृतीया लाए खुशियां अपार,
जीवन में हो सुख-समृद्धि की बहार।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
---------------------------------
-------------------------------
हर दिन आपका खास बने,
खुशियों का अहसास बने,
अक्षय तृतीया पर मिले इतना प्यार,
कि हर सपना साकार बने।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
-------------------------------
------------------------------------------
अक्षय तृतीया आई है, खुशियों की बहार लाई है,
धन-धान्य से भर जाए घर, यही शुभकामना लाई है।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
------------------------------------------
------------------------------------------
सोना खरीदे या न खरीदे कोई बात नहीं,
खुशियां खरीद लो, इससे बड़ी सौगात नहीं!
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
------------------------------------------
