फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस से लौटकर कहीं आप भी तो ये नहीं कर रहे बच्चों के साथ, मंडरा रहा है ये खतरा

Wed, 13 Feb 2019 08:13 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 13 Feb 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
office stress can affect growth of your children
stress - फोटो : social media

हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि हर पांच दंपती में से एक दंपती का रिश्ता टूटने के कगार पर होता है। हर दिन करीब 14 लाख परिवार झगड़ों की वजह से अपने रिश्ते से छुटकारा पाना चाहते हैं। इस बात का खुलासा लंदन में हुए एक स्टडी में हुआ है कि ब्रिटेन में 30 लाख जोड़े ऐसे हैं जो किसी न किसी बात पर लड़ाई करते हैं और फिर बात तलाक तक पहुंच जाती है। खास बात यह है कि माता-पिता के झगड़ों का सीधा असर बच्चों पर पड़ता है।

office stress can affect growth of your children
stress - फोटो : social media

ऑफिस से लौटने के बाद कई बार आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहता है, जिसे अक्सर आप घर के काम और बच्चों की पढ़ाई के जिम्मेदारी को लेकर अपने पार्टनर से लड़ाई झगड़े करते हैं। इसका सीधा असर आपके बच्चों पर पड़ता है। बच्चे माता-पिता के झगडें से मानसिक रुप से परेशान रहते हैं। उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता और वह अपने स्कूल में दिए गए किसी भी कार्य को पूरा नहीं कर पाते हैं। यही नहीं इसका सीधा असर स्कूल लाइफ पर भी पड़ता है और स्कूल में बाकी बच्चों के सामने शर्मिदगी महसूस करनी पड़ती है। शोध के मुताबिक परिवार में जो चल रहा होता है उससे बच्च्चों की मानसिक अवस्था पर पड़ता है और उनका स्कूल परफॉरमेस बिगड़ते जाता है। 

office stress can affect growth of your children
stress - फोटो : social media

विशेषज्ञों का कहना है कि घर पर माता-पिता के बीच होने वाली लड़ाई का असर गहराई से बच्चों पर पड़ता है। इससे घर का माहौल पूरी तरह से बिगड़ जाता है। ऐसे में कई बार बच्चे अपराध करने के आदि भी हो जाते हैं। शोध कहती है कि जब आप लड़ाई करने के मूड में रहते हैं उस वक्त आप अपने बच्चों पर सही से ध्यान नहीं दे पाते हैं और इस वजह से बच्चे गलत रास्ते का चुनाव कर लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
office stress can affect growth of your children
Stress - फोटो : social media

कहते हैं बच्चों को आसपास के माहौल का बहुत फर्क पड़ता है। उनके मस्तिष्क का विकास भी आसपास की अच्छी बुरी चीजों को देख कर ही होता है। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि अपने पार्टनर के साथ की लड़ाई को बच्चों के सामने न आने दें क्योंकि ऐसा करना आपके बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित करता है।

विज्ञापन
office stress can affect growth of your children
stress couple - फोटो : social media

शोध में बताया गया है कि कुछ दंपती ऐसे भी होते हैं जिन्हें शादी के कुछ समय बाद ऐसा लगता है वह किसी ऐसे रिश्ते में बंध गए हैं, जिसका बाद में उन्हें पछतावा होता है। कई बार दंपतियों के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि नौबत तलाक तक आ जाती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed