सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: हर अभिभावक को अपनानी चाहिए ये 10 नई आदतें, बच्चों का भविष्य होगा उज्ज्वल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 07 Apr 2026 02:15 PM IST
सार

10 Habits Of Smart Parents: हर अभिभावक को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए 10 नई आदतें अपनानी चाहिए, जैसे बच्चों से खुलकर बातचीत, स्क्रीन टाइम सीमित करना, अच्छी आदतें सिखाना और खुद उदाहरण बनना। ये आदतें बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास में मदद करती हैं।

विज्ञापन
Parenting Tips 10 Habits Of Smart Parents That Guarantee Better Child Growth
स्मार्ट अभिभावक की 10 आदतें - फोटो : Amar ujala

Smart Parenting Tips In Hindi: आज के डिजिटल और तेज़ी से बदलते दौर में बच्चों की परवरिश पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। हर अभिभावक चाहता है कि उसका बच्चा न सिर्फ पढ़ाई में अच्छा करे, बल्कि एक अच्छा इंसान भी बने। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता स्क्रीन टाइम और व्यस्त दिनचर्या के कारण कई बार माता-पिता बच्चों को सही दिशा देने में पीछे रह जाते हैं।

अभिभावक सिर्फ बच्चों की जरूरतें पूरी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सही आदतें सिखाने और जीवन के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी भी है। छोटे-छोटे बदलाव और नई आदतें बच्चों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं।

आज के समय में स्मार्ट माता-पिता वही है, जो अपने बच्चों के साथ समय बिताता है, उन्हें समझता है और खुद एक रोल मॉडल बनता है। इस लेख में हम आपको 10 ऐसी नई आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे के भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

Trending Videos
Parenting Tips 10 Habits Of Smart Parents That Guarantee Better Child Growth
बच्चों से खुलकर बातचीत करें - फोटो : Adobe stock

बच्चों से खुलकर बातचीत करें


बच्चों के साथ रोज़ाना बातचीत करना बेहद जरूरी है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी समस्याएं आसानी से शेयर कर पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips 10 Habits Of Smart Parents That Guarantee Better Child Growth
स्क्रीन टाइम तय करें - फोटो : Freepik

स्क्रीन टाइम को करें कंट्रोल

मोबाइल और टीवी का अधिक उपयोग बच्चों के मानसिक विकास को प्रभावित करता है। इसलिए एक निश्चित समय तय करें और बच्चों को आउटडोर एक्टिविटी के लिए प्रेरित करें।

Parenting Tips 10 Habits Of Smart Parents That Guarantee Better Child Growth
उदाहरण बनें - फोटो : iStock

अच्छी आदतों का उदाहरण बनें

 

बच्चे वही सीखते हैं जो वे देखते हैं। अगर आप खुद अच्छी आदतें अपनाएंगे, तो बच्चे भी उन्हें फॉलो करेंगे।

विज्ञापन
Parenting Tips 10 Habits Of Smart Parents That Guarantee Better Child Growth
जीवन कौशल सिखाएं - फोटो : freepik.com

पढ़ाई के साथ जीवन कौशल सिखाएं

 


बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित न रखें। उन्हें समय प्रबंधन, व्यवहार और जिम्मेदारी जैसे जीवन कौशल भी सिखाएं।  बच्चों को पढ़ाई, खेल और विश्राम का संतुलन सिखाएं। छोटे-छोटे रूटीन बनाकर वे अनुशासन सीखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed