अगर आप भी इकलौते बच्चे के माता-पिता हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। देखा जाता है कि इकलौते बच्चे या तो काफी रिजर्व होते हैं या शर्मीले स्वाभाव के होते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ बच्चों का स्वभाव बिल्कुल विपरीत होता है यानी कि कुछ ज्यादा ही चंचल या एक्टिव होते हैं। बहरहाल स्वभाव शांत हो या चंचल उसको मैनेज किया जा सकता है लेकिन अगर बच्चा जिद्दी हो तो संभालना मुश्किल होता है। ऐसे में हम कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो जिद्दी बच्चों के माता पिता को जरूर अपनाने चाहिए।
{"_id":"5cdd3367bdec22072a55318a","slug":"parents-of-stubborn-child-must-teach-value-of-life-to-their-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आपका इकलौता बच्चा भी हो गया है जिद्दी, तो ऐसे लाएं ट्रैक पर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अगर आपका इकलौता बच्चा भी हो गया है जिद्दी, तो ऐसे लाएं ट्रैक पर
Thu, 16 May 2019 08:00 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 16 May 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्मेदारी सिखाएं
इकलौते बच्चे को प्यार के साथ जिम्मेदारियों का एहसास भी कराएं। बच्चे को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां दें और कुछ मसलों पर उसकी राय भी जानें ताकि उसे महसूस हो कि वह आपके लिए महत्वपूर्ण है। इससे बच्चे को चीजों के महत्त्व का एहसास होगा। जब बच्चा जिद करे तो उसके साथ नम्रता से पेश आएं।

दोस्त बनकर रहें
बढ़ती उम्र के बच्चों के साथ एकदम दोस्त जैसा बर्ताव करने की कोशिश करें। अपने बच्चे के साथ समय बिताएं। बच्चे को सपोर्ट्स, फिजिकल ऐक्टिवटी की क्लासेस या योग क्लासेस भेजें ताकि उसका बेहतर मानसिक विकास हो।

हर मांग ना करें पूरी
इकलौते बच्चे अक्सर जिद्दी होते हैं। उन्हें हमेशा सब कुछ एक मांग पर चाहिए होता है और कई बार उनकी मांग पूरी भी कर दी जाती है। माता-पिता हर मांग पूरी ना करें। उन्हें पैसों की कीमत समझाएं और हर परिस्थिति में रहना सिखाएं।

- फोटो : social media
संवेदनशील बनाएं
इकलौते बच्चे के माता-पिता उन्हें इमोशंस के विषय में सिखाएं। हेल्दी डिस्कशन करके उन्हें संवेदनशील इंसान बनाया जा सकता है। उनकी भावनाओं को पहचानें और उसके मुताबिक प्रतिक्रया दें। बच्चे के मन में कोई बात दबी न रहने दें। उसे बोलने का अवसर दें और उन्हें ध्यान से सुनें।