फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब आपको अपना पार्टनर देता है धोखा तो करता है कुछ इस तरह की गलतियां

Thu, 16 May 2019 01:40 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 16 May 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
tips for how to know your partner is cheater

रिश्ते विश्वास पर टिके होते हैं। जिन रिश्तों में विश्वास डगमगाता है वहां रिश्ते की नींव कमजोर होने लगती है। और ऐसे में कपल्स रिश्ते से निकलना ही बेहतर समझते हैं। कई बार ऐसा होता है कि पार्टनर रिश्ते से निकलने के लिए व बोरियत दूर करने के लिए धोखा देना शुरू कर देते हैं, जिसकी भनक दूसरे पार्टनर को नहीं लगती है। हालांकि कुछ निशानियां होती हैं जिनको नोटिस करके आप पता लगा सकती हैं कि आपका पार्टनर धोखा तो नहीं दे रहा है।

tips for how to know your partner is cheater

आपसे दूर होकर फोन पर करे बात
अगर आपका पार्टनर आपसे दूर जाकर फोन पर बात करता है और लंबे समय तक बात करता है तो समझ जाइए कि कुछ गड़बड़ है। और आपके पूछने पर कि किसका फोन था और वो इस सवाल को टाल दे तो आपको ध्यान देने की जरुरत है।

tips for how to know your partner is cheater

इसके अलावा अगर आपका पार्टनर आपसे हर वक्त लड़ाई करने का बहाना ढूंढता हो, ज्यादा वक्त तक बाहर रहता है तो आपको सतर्क होने की जरुरत है। इसके अलावा अगर आपका पार्टनर अपने फोन पर लॉक लगाकर रखता हो और आपको फोन ना छूने दे तो ये रिश्ते के लिए खतरे की घंटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for how to know your partner is cheater

फैमिली या सोशल इवेंट को अटेंड करना कम कर दें या बात-बात पर सफाई देने की कोशिश करें तो समझ जाइए कि आपका पार्टनर कुछ गलत कर रहा है।

विज्ञापन
tips for how to know your partner is cheater

पहले इन चीजों का कारण ढूंढे
किसी भी बात के नतीजे पर पहुंचने से पहले इस बात का कारण पता करें कि आखिर आपका पार्टनर ऐसा क्यों कर रहा है। क्योंकि कई बार शादी के बाद पार्टनर अपने ऑफिस व घरेलू काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं और उनको रिश्ते में बोरियत लगने लगती है। इस कारण वो प्यार दूसरे लोगों में खोजने लगते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed