{"_id":"5cdc099bbdec22075d23999a","slug":"tips-to-prepare-daughter-for-her-first-period","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी को इस तरह पहले पीरियड्स के लिए करें गाइड, ये हैं 4 तरीके","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
बेटी को इस तरह पहले पीरियड्स के लिए करें गाइड, ये हैं 4 तरीके
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Thu, 16 May 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लड़कियों में होने वाली एक आम प्रक्रिया है पीरियड्स। पीरियड्स के बारे में लोग बात करने में हिचकिचाते हैं और शर्मिंदगी महसूस करते हैं। लेकिन अपने पहले पीरियड्स के दौरान लड़कियां डर के साथ-साथ तनाव में भी रहती हैं। ऐसे में मां की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपनी बेटी को उसकी एक अच्छी दोस्त के तौर पर उन्हें सलाह दें। पीरियड्स के बारे में उन्हें विस्तार से बताएं।
2 of 5
जब आपको लगे कि आपकी बेटी बड़ी हो रही है मतलब दस साल की हो गई है तो आप उन्हें उनके शरीर के बदलावों के बारे में उन्हें बताएं। क्योंकि दस से पंद्रह साल की उम्र में उनके पहले पीरियड्स आ सकते हैं। यह मां का फर्ज है कि वह बेटी को पीरियड्स के बारे में जानकारी दें।
3 of 5
अगर आपकी बेटी के मन में पीरियड्स को लेकर किसी तरह के सवाल हैं तो आप उनके सवालों को नजरअंदाज ना करते हुए उन्हें इस बारे में जानकारी दें। कई बार बेटी के सवाल से आपको गुस्सा आ सकता है। ऐसे में गुस्सा होने के बजाए समझदारी के साथ दोस्त बनकर उसके सवालों का जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीरियड्स को लेतर कई तरह की मिथक होते हैं। ऐसे में आपका फर्ज बनता है कि आप उनको बताएं कि यह आम प्रक्रिया है। इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं पर भी बेटी से बात करें।
विज्ञापन
5 of 5
पीरियड्स में होने वाली थकान और पेट दर्द के बारे में बताएं कि यह आम बात है। इसके अलावा उन्हें यह भी बताएं कि कितने समय के अंतराल में और कितने दिन तक पीरियड्स आ सकते हैं। अपनी बेटी को उसके पहले पीरियड्स के लिए सैनिटरी नैपकिन की पूरी जानकारी दें। सैनिटरी नैपकिन के चुनाव से लेकर उसके इस्तेमाल तक सभी जानकारी दें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।