फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bridge over Aglad River not being built due to lack of funds.

Kotdwar News: बजट नहीं मिलने से अगलाड नदी पर नहीं बन पा रहा पुल

Sun, 16 Aug 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 16 Aug 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Bridge over Aglad River not being built due to lack of funds.
थान की सारी तक एप्रोच रोड निर्माण शुरू नहीं होने पर जताया आक्रोश
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के भीमल की चलोटी-बलयाना से थान की सारी तक स्वीकृत एक किलोमीटर एप्रोच रोड का और अगलाड नदी पर प्रस्तावित मोटर पुल निर्माण शुरू न होने पर लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन और लोनिवि से जल्द सड़क का निर्माण शुरू कराने के साथ ही अगलाड नदी पर प्रस्तावित मोटर पुल की वित्तीय स्वीकृति की गुहार लगाई है।
भीमल की चलोटी-बलयाना से थान की सारी तक एक किमी एप्रोच रोड की स्वीकृति बीते मार्च में मिल गई थी। सड़क निर्माण के लिए जिन काश्तकारों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था उन्हें लोनिवि की ओर से मुआवजा भुगतान भी दिया जा चुका है। बावजूद सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पुल निर्माण को शासन की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है लेकिन वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने के कारण इसका निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। मार्ग बलयाना-थान की सारी से कोटाई परोडी मोटर मार्ग को अगलाड-थत्यूड़ मोटर मार्ग के किलोमीटर 35 से जोड़ने के लिए प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क और पुल का निर्माण होने से थत्यूड़ बाजार क्षेत्र को एक वैकल्पिक बाईपास मार्ग मिलने की संभावना है। पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख महिपाल सिंह रावत, ग्राम प्रधान जीतमणि, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह रावत, जयेंद्र सिंह रावत ने शासन-प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से एप्रोच रोड का निर्माण जल्द शुरू कराने, अगलाड नदी पर प्रस्तावित मोटर पुल को वित्तीय स्वीकृति दिलाकर निर्माण कराने की मांग की है।

सहायक अभियंता मदन मोहन जोशी ने बताया कि भीमल की चलोटी में मोटर पुल निर्माण का एस्टीमेट शासन स्तर पर विचाराधीन है। स्वीकृति मिलने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed