{"_id":"6a81a72f06bd16a4db00ca91","slug":"roadside-bushes-pose-accident-risk-villagers-angry-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125805-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सड़क किनारे झाड़ियों से हादसे का खतरा, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सड़क किनारे झाड़ियों से हादसे का खतरा, ग्रामीणों में रोष
Sun, 16 Aug 2026 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत बंजादेवी-दियोड़-गाड़ियोंपुल, मैदावन-रथुवाढाब-कोटद्वार और सौलीखांद-बसड़ा मोटर मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों ने यातायात की मुश्किलें बढ़ा दी है। काली झाड़ी, आर्जीमोन (गाजर घास) और लैंटाना उगने से कई जगह सड़क संकरी होने के साथ ही सामने से आने वाले वाहनों की दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के कारण इन मार्गों पर फिसलन भी बढ़ गई है। मैदावन-रथुवाढाब मार्ग के बीच केरीगाड़, कांडा रौला, कलिंको, हैडाग्वाड़ स्रोत समेत कई रपटों पर पानी भर रहा है। इससे दुपहिया वाहन चालक फिसलकर घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बंजादेवी-दियोड़-गाड़ियोंपुल मार्ग पर भी पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क का डामर उखड़ने लगा है। ग्राम पंचायत कांडा की प्रधान बिनीता ध्यानी ने लोनिवि से तीनों मोटर मार्गों के दोनों ओर उगी झाड़ियों का शीघ्र कटान कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय रहते सफाई नहीं कराई गई और कोई हादसा हुआ तो संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा।
.
बंद नालियां खुलवाने के लिए जेसीबी ऑपरेटर को निर्देशित किया जा रहा है। बारिश हल्की होते ही झाड़ी कटान का कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
- विवेक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि लैंसडौन