फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Panic among villagers due to elephant movement in Seela village.

Kotdwar News: सीला गांव में हाथी की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत

Sun, 16 Aug 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 16 Aug 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Panic among villagers due to elephant movement in Seela village.
दुगड्डा (कोटद्वार)। ब्लॉक के राजस्व ग्राम सीला में हाथी की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बीते दिन से वन विभाग और ग्रामीणों की संयुक्त टीम हाथी को जंगल की ओर भेजने का प्रयास कर रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। हाथी के कारण पैदल आवाजाही करने वाले ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन सप्ताह पूर्व भी हाथियों के एक दल ने सीला क्षेत्र में डेरा डालकर ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। इससे पहले हाथियों का दल घिल्डियाल गांव में भी देखा गया था। क्षेत्र में पानी और चारे की उपलब्धता के चलते हाथियों ने सीला का रुख किया। गांव के बीच से बहने वाली सिलगाड़ नदी में पर्याप्त पानी और आसपास चारापत्ती मिलने के कारण क्षेत्र हाथियों का अस्थायी ठिकाना बन गया था। हाथी भंडारसेरा के समीप तक पहुंच गए थे।
विज्ञापन

हाथियों के दल क्षेत्र से चले जाने के बाद अब एक हाथी सीला क्षेत्र में पहुंच गया है। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने हाथी को फुलणसैंण के निकट तक पहुंचाया। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले करीब दो सप्ताह से हाथी आसपास के क्षेत्रों में लगातार आवाजाही कर रहा है। ग्राम प्रधान किरन देवी, सुधीर असवाल और कैलाश चंद्र ने कहा कि हाथी की लंबे समय तक क्षेत्र में मौजूदगी ग्रामीणों की आवाजाही के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित तरीके से उसके वन क्षेत्र की ओर भेजने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग और ग्रामीणों की संयुक्त टीम हाथी की निगरानी करते हुए उसे आबादी से दूर करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed