फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Independence Day celebrated with great enthusiasm in Kotdwar and the hill regions.

Kotdwar News: कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्रों में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Sun, 16 Aug 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 16 Aug 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with great enthusiasm in Kotdwar and the hill regions.
कोटद्वार। नगर और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं, विद्यालयों एवं सामाजिक संगठनों की ओर से ध्वजारोहण किया गया। प्रभातफेरियां और तिरंगा रैलियां जहां आकर्षण का केंद्र रहीं, वहीं स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

तहसील में मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम एवं मालवीय उद्यान में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीरों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। जीएमओयू में अध्यक्ष गजे सिंह रौथाण, आरपी पब्लिक स्कूल में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दिव्यांग संस्थान नींबूचौड़ में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष सुबेदार मेजर कुलदीप रावत, राइजिंग सन पब्लिक स्कूल दुर्गापुर में भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह रावत, जीआईसी कोटद्वार में प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने ध्वजारोहण किया। पूर्व पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। पीएम श्री जीआईसी द्वारी में प्रधानाचार्य दरबान सिंह पटवाल ने ध्वजारोहण किया। गणित शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती ने 41 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति और किसान सेवा समिति के जिला कार्यालय में भी ध्वजारोहण हुआ। बलूनी पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल देवी रोड, पीजी कॉलेज कोटद्वार समेत क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित हुए। बीरोंखाल के इंटर कॉलेज जोगीमढ़ी में 16 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। राजकीय महाविद्यालय पाबौ समेत अन्य विद्यालयों में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंसडौन। छावनी नगर में गांधी चौक और आर्मी स्कूल में आयोजित समारोह में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही ने ध्वजारोहण किया। समारोह में 76 जेसीओ को मानद कमीशन प्रदान किया गया। इनमें नौ को मानद कप्तान और 67 को मानद लेफ्टिनेंट बनाया गया। उत्कृष्ट सैन्य सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। कर्नल सिरोही ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे गढ़वाल राइफल्स परिवार के लिए गर्व का विषय है।

सतपुली। नयार घाटी क्षेत्र में तहसील मुख्यालय में एसडीएम रेखा आर्य, थाना सतपुली में थानाध्यक्ष अनिल चौहान और नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण में प्राचार्य प्रदीप कुमार, गांधी चौक पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed