फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो कौन लोग हैं, जो शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहते

Mon, 05 Aug 2019 07:53 PM IST
मोना नारंग बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: मोना नारंग Updated Mon, 05 Aug 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
people who do not like intimacy
couple in bed

इंसानियत के इतिहास में अगर किसी चीज में सबसे ज़्यादा दिलचस्पी देखी गई है, तो वो है सेक्स। फिर वो चाहे पढ़ने लिखने में, बुत या पेंटिंग बनाने में हो, या फिर दूसरी तरह की चर्चा। दूसरे मुद्दों के मुकाबले सेक्स पर सबसे ज़्यादा चर्चा हुई है। ऐसे में हम अगर आपको ये बताएं कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सेक्स में कतई दिलचस्पी नहीं होती, तो आप यकीन नहीं करेंगे।मगर दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें कामेच्छा या यौनेच्छा महसूस नहीं होती। वो विपरीत लिंग के प्रति कोई खिंचाव महसूस नहीं करते।सेक्स के बगैर भी उन्हें अपनी जिंदगी में कोई कमी नहीं महसूस होती। 

people who do not like intimacy

जबकि सदियों से समाज में, लोगों के बीच यही मान्यता रही है कि सेक्स के बग़ैर ज़िंदगी अधूरी है। ऐतिहासिक ग्रंथों में सेक्स को बहुत अहम बताया गया है। ग्रीक पुराणों में तो यहां तक कहा गया है कि अगर आपकी सेक्स लाइफ़ सही है तो ही आपकी ज़िंदगी सही चल रही है। अगर ऐसा नहीं है तो आपकी ज़िंदगी बेकार है। आपको इंसान नहीं माना जा सकता।

people who do not like intimacy

मगर, हाल के दिनों में ऐसे लोग खुलकर सामने आ रहे हैं, जो ये कहते हैं कि उन्हें यौनेच्छा महसूस नहीं होती। उन्हें सेक्स की ज़रूरत नहीं लगती।ऐसे लोगों को अब भी समाज में स्वीकार करने में हिचक है। लेकिन बहुत से वैज्ञानिक हैं जो ऐसे लोगों के बारे में जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं। जिन्हें सेक्स की ज़रूरत महसूस नहीं होती, उसमें दिलचस्पी नहीं है, वो ख़ुद को 'एसेक्सुअल' कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
people who do not like intimacy

एक मोटे अंदाज़े के मुताबिक़ दुनिया में कम से कम एक फ़ीसद लोग ऐसे हैं जिन्हें कामेच्छा महसूस नहीं होती, जिन्हें सेक्स में दिलचस्पी नहीं है। ये भी कहा जाता है कि ऐसे लोगों में सत्तर फ़ीसद महिलाएं हैं। लंदन के रहने वाले माइकल डोर ऐसे ही शख़्स हैं जो सेक्स की चाहत महसूस नहीं करते। उन्हें लड़कियों में, महिलाओं में कोई दिलचस्पी नहीं। जब वो बड़े हो रहे थे तो उनके तमाम दोस्त, लड़कियों के बारे में बातें करते थे, उनसे संबंध बनाने की जुगत भिड़ाते रहते थे।

विज्ञापन
people who do not like intimacy

लेकिन माइकल डोर को इसमें कोई दिलचस्पी ही नहीं थी। शुरू में तो ये कहा गया कि शायद उनमें सेक्स हॉरमोन की कमी है। आगे चलकर जब ये हॉरमोन बनने लगेंगे तो उन्हें भी सेक्स की ज़रूरत महसूस होगी। लड़कियों के प्रति आकर्षण महसूस होगा। मगर डोर बताते हैं कि बड़े होने के बावजूद उनकी सेक्स में दिलचस्पी पैदा नहीं हो सकी। इसीलिए उन्होंने अपने आपको 'एसेक्सुअल' कहना शुरू कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed