{"_id":"6a82f296fe788a8b3709a794","slug":"malari-highway-blocked-at-parsari-women-halted-debris-removal-work-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120339-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: परसारी में बंद हुआ मलारी हाईवे, महिलाओं ने रुकवाया मलबा हटाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: परसारी में बंद हुआ मलारी हाईवे, महिलाओं ने रुकवाया मलबा हटाने का काम
Mon, 17 Aug 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कहा-हाईवे चौड़ीकरण से धंस रहे हैं खेत, मकानों में पड़ीं दरारें
प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शांत हुई महिलाएं, छह घंटे बाद खुला हाईवे
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बारिश के कारण मलारी हाईवे पर परसारी में मलबा आ गया। मलबा हटाने जेसीबी पहुंची तो महिलाओं ने काम रोक दिया। महिलाओं ने कहा कि हाईवे चौड़ीकरण कार्य से मलबा खेतों में जा रहा है। वहीं कई जगह खेत भी धंस गए हैं। कई मकानों में दरारें आ चुकी है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने महिलाओं से वार्ता की तब जाकर वह शांत हुईं। करीब छह घंटे बाद काम शुरू हुआ और जेसीबी से मलबा हटाने के बाद हाईवे खोल दिया गया।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर परसारी में मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। हाईवे खोलने के लिए पहुंची जेसीबी को महिलाओं ने काम करने से रोक दिया। महिलाओं ने कहा कि हाईवे चौड़ीकरण के लिए जब से हिल कटिंग की गई तब से खेत धंस रहे हैं। मलबा खेतों में भी जा रहा है। धनेश्वरी देवी, रामेश्वरी देवी और सुरमा देवी ने कहा कि खेत धंसने से मकानों में दरारें आ चुकी हैं साथ ही उनके घरों पर भी दरार पड़ रही हैं। महिलाओं ने काफी देर तक काम नहीं होने दिया। सूचना पर तहसीलदार महेंद्र आर्य मौके पर पहुंचे और महिलाओं से बात की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को सड़क किनारे दीवार निर्माण के लिए कहा। इसके बाद लोग शांत हुए और करीब तीन बजे हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। दोपहर करीब तीन बजे हाईवे सुचारु कर दिया गया।