{"_id":"6a82f5aaa6cac3bede04de9b","slug":"government-order-not-issued-despite-assurances-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-125944-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आश्वासन के बाद भी जारी नहीं हुआ शासनादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आश्वासन के बाद भी जारी नहीं हुआ शासनादेश
Mon, 17 Aug 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सिमली में बेस अस्पताल के संचालन की है मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विधायक अनिल नौटियाल की ओर से सिमली में बेस अस्पताल के संचालन के लिए 15 अगस्त तक शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था मगर यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इससे बेस अस्पताल संघर्ष समिति में गहरा रोष है। समिति ने अब मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य सचिव से मिलने का निर्णय लिया है।
समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक हुई। इसमें 18 जून को हुई महापंचायत में दिए गए आश्वासन पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई गई। विधायक नौटियाल ने 15 अगस्त तक सिमली महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस के रूप में संचालित करने का शासनादेश जारी करने का भरोसा दिया था। मगर दो माह बाद भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। वर्ष 2024 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में इस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा दिए जाने की घोषणा की थी। समिति के अनुसार उनका लक्ष्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अब मंगलवार को विधायक अनिल नौटियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा।