{"_id":"6a830cf82a45df03fd05be1b","slug":"nar-narayans-festive-doli-reaches-leela-dhungi-in-bamani-village-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120340-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बामणी गांव स्थित लीला ढुंगी पहुंची नर-नारायण की उत्सव डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बामणी गांव स्थित लीला ढुंगी पहुंची नर-नारायण की उत्सव डोली
Mon, 17 Aug 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- -
बदरीनाथ। पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के बाद भगवान नर-नारायण बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए। इससे पूर्व नर-नारायण की उत्सव डोली बामणी गांव स्थित लीला ढुंगी स्थान पर पहुंची और अनुष्ठान हुआ। इसके साथ ही दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का समापन हो गया।
भगवान नर-नारायण की जयंती पर रविवार को दो दिवसीय महोत्सव शुरू हुआ। सोमवार को प्रात: नर-नारायण की उत्सव डोली बामणी गांव स्थित लीला ढुंगी स्थान पर पहुंची। यहां अभिषेक पूजा और हवन के बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी, वेदपाठियों व पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। इसके बाद उत्सव डोली ऋषि गंगा के आगे मां नंदा के मंदिर पहुंची। मां नंदा से भेंट के बाद नर-नारायण की उत्सव डोली अष्टाक्षरी मार्ग से भ्रमण करते हुए बदरीनाथ मंदिर पहुंची। इसी के साथ दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, अमित बंदोलिया, कुबेर देवरा समिति के अध्यक्ष उत्तम मेहता, रामनारायण भंडारी, विमल पंवार, पिंकी नैनवाल, रजनी भंडारी, मंजू भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद