{"_id":"6a830943fee66693450a08c7","slug":"karnaprayag-rockfall-on-the-highway-at-padli-traffic-jams-at-both-ends-gopeshwar-news-c-48-1-kpg1002-125946-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग : पाडली में हाईवे पर टूटी चट्टान, दोनों छोर पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग : पाडली में हाईवे पर टूटी चट्टान, दोनों छोर पर लगा जाम
Mon, 17 Aug 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
स्कूली बच्चे, शिक्षक, सेना के जवान, यात्री सहित सैकड़ों वाहन जाम में फंसे
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सोमवार दोपहर को नैनीताल हाईवे पर पाडली के पास पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर गिर गया जिससे यहां डेढ़ घंटे तक आवाजाही बंद रही। दोनों छोर पर वाहनों का लंबा जाम लग गया और स्कूली वाहन, शिक्षक, एसएसबी के जवान, पर्यटक सहित कई लोग फंसे रहे। एनएच की दो मशीनों ने दोनों छोर से चट्टान को हटाते हुए हाईवे सुचारु किया। भारी मात्रा में चट्टान आने से मशीनों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सोमवार को दोपहर करीब 12:30 मिनट पर पाडली के पास पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर गिर गया जिससे हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। करीब एक बजे मौके पर कर्णप्रयाग छोर से जेसीबी पहुंची और चट्टान को हटाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे बाद सिमली छोर से भी एक जेसीबी और पहुंची। हाईवे बंद होने से गैरसैंण, सिमली, कर्णप्रयाग, गौचर, ग्वालदम सहित कुमाऊं को जाने वाले लोगों को रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान करीब 300 से अधिक वाहन हाईवे के दोनों ओर फंसे रहे। वहीं पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर यातायात नियंत्रित किया। एनएच के अपर सहायक अभियंता प्रदीप नेगी ने बताया कि दोपहर दो बजे हाईवे खोल दिया गया।
देवाल : 14 हजार आबादी प्रभावित, आपूर्ति बाधित
देवाल। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण ब्लॉक में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दो प्रमुख सड़कें बंद होने से करीब 14 हजार लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्टेट हाईवे देवाल-लोहाजंग सड़क गमलीगाड़ में बंद है। इससे 12 हजार लोग और स्कूली बच्चे पांच किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग ने मशीनें लगाई हैं मगर मलबा आने से सड़क नहीं खुल पा रही। पीएमजीएसवाई की हाटकल्याड़ी-सवाड़ मोटर मार्ग तीन दिन से बंद है। इससे सवाड़ गांव के दो हजार लोगों को राशन और सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधान आशा धपोला ने जिलाधिकारी से शीघ्र यातायात बहाल करने की मांग की। वहीं पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता डीएस भंडारी ने बताया कि जैनबिष्ट के पास बोल्डर के कारण एक सप्ताह से बंद है। विभाग पोकलेन मशीन की व्यवस्था कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
भूस्खलन से 33 केवी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त, तीन ब्लॉक अंधेरे में
नारायणबगड़। सोमवार सुबह नलगांव के पास भूस्खलन से 33 केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते पिंडरघाटी के थराली, देवाल और नारायणबगड़ तीनों ब्लॉकों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। सोमवार सुबह से ही बारिश जारी रही। बताया जा रहा है कि सुबह करीब नौ बजे यह नलगांव के पास पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। इससे निगम की हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी और मजदूर क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने में जुटे हुए हैं। लेकिन लगातार हो रही बारिश मरम्मत कार्य में बाधा डाल रही है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता हेमंत चमोली ने बताया कि भूस्खलन से हाईटेंशन लाइन के दो पोल क्षतिग्रस्त हुए। इससे लाइन को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम जारी है लेकिन बारिश के कारण यह प्रभावित हो रहा है।