फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Over 400 villagers joined UKD.

Chamoli News: 400 से अधिक ग्रामीणों ने ली उक्रांद की सदस्यता

Mon, 17 Aug 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 17 Aug 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Over 400 villagers joined UKD.
फोटो-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ग्राम पंचायत मालसी में राजधानी गैरसैंण जनजागृति यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। आशीष नेगी के नेतृत्व में पहुंची यात्रा के दौरान स्थायी राजधानी गैरसैंण के नारों से मांगों का समर्थन किया गया। यह आयोजन घी संक्रांति पर हुआ। इस दौरान खेती, मालसी सहित आसपास के गांवों के 400 से अधिक ग्रामीणों ने उक्रांद की सदस्यता ली।
ग्रामीणों ने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस पहाड़ के मूल सवालों का समाधान नहीं कर पाई हैं। इसलिए जनता को क्षेत्रीय सरकार के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाना होगा। ग्रामीणों ने स्थायी राजधानी गैरसैंण, जल-जंगल-जमीन पर हक और पलायन रोकने जैसे मुद्दों पर उक्रांद का साथ देने का संकल्प लिया। मंडी व्यवस्था, महंगे पेड़ों की खेती और स्थानीय भाषा-बोली के सम्मान भी उनके प्रमुख मुद्दे थे। कार्यक्रम में मदन मोहन नवानी, जमन सिंह मनीषा और देवेन्द्र सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


संगठन का विस्तार किया
उक्रांद का संगठन विस्तार किया गया और ग्राम प्रधान गीता नेगी को सांगठनिक जिला चंद्रनगर गैरसैंण में संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। सरोज लाल को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया। दिगंबर कुंवर को युवा प्रकोष्ठ का जिला संगठन मंत्री और अंकित सिरसवाल को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। सतीश गुसाईं को जिला महासचिव, अरविंद गुसाईं को जिला मंत्री तथा महिपाल सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed