वरिष्ठ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राजनीति के माहिर खिलाड़ी तो थे ही, पारिवारिक और सामाजिक तौर पर भी उनका जीवन प्रेरित करने वाला रहा। वे भले ही ज्यादातर राजनीतिक प्रसंगों से सुर्खियों में रहे, लेकिन उनके निजी जीवन के कुछ पहलु जब भी सामने आते थे तो पता चलता था कि एक पिता और पति के तौर पर वह कितने स्नेही और भावुक व्यक्ति थे। अपने लेखन और रातनीति में जीवन का ज्यादातर हिस्सा बिताने वाले प्रणब मुखर्जी परिवार के प्रति भी काफी संवेदनशील और इमोशनल व्यक्ति थे। पत्नी शुभ्रा मुखर्जी संग उनका बहुत ही प्यारा रिश्ता रहा। एक साक्षात्कार में शुभ्रा मुखर्जी ने बताया था कि शादी के बाद कभी कोई ऐसी स्थिति नहीं आई, जब दोनों के बीच लड़ाई हुई हो।
{"_id":"5f4e17558ebc3e536e46954f","slug":"pranab-mukherjee-relationship-with-wife-suvra-mukherjee-unconditional-love-for-each-other","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिखावे से दूर रही प्रणब मुखर्जी की रिलेशनशिप, सुबह-सुबह ऐसा कर जताते थे पत्नी संग प्रेम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
दिखावे से दूर रही प्रणब मुखर्जी की रिलेशनशिप, सुबह-सुबह ऐसा कर जताते थे पत्नी संग प्रेम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी, शुभ्रा मुखर्जी(File Photo)
- फोटो : Instagram@RT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रणब मुखर्जी, शुभ्रा मुखर्जी (File Photo)
- फोटो : PTI
- प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने के बाद शुभ्रा मुखर्जी ने एक साक्षात्कार में अपने शादीशुदा जीवन को लेकर कई बातें बताई थीं, जिसके मुताबिक, 50 साल से ज्यादा समय साथ बिताने वाल इस वैवाहिक जोड़ी के जीवन में कभी दिखावे या बड़बोलेपन को जगह नहीं दी गई। प्रेम जताने के लिए उन्हें किसी तरह के दिखावे की जरूरत नहीं पड़ती थी।
प्रणब मुखर्जी, शुभ्रा मुखर्जी(File Photo)
- फोटो : Social Media
- साल 2012 में एक साक्षात्कार में शुभ्रा मुखर्जी ने बताया था कि प्रणब मुखर्जी कितने आध्यात्मिक थे और कितना साधारण जीवन जीते थे। उन्होंने बताया था कि वे रोज सुबह नहाने के बाद उनके पास आते थे और माथे पर हाथ रखकर मंत्र उच्चारित करते थे। यही उनके प्यार जाहिर करने का तरीका था। इसे वह रोजाना का नियम बना चुके थे और कभी इस नियम को तोड़ते नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी(File Photo)
- फोटो : PTI
- एक साक्षात्कार में प्रणब मुखर्जी ने बताया था कि काम खत्म करने के बाद जब कभी देर रात उनकी पत्नी सो चुकी होती थीं, तो वह सोने से पहले अपनी पत्नी के पास जाकर उनके माथे पर अपना हाथ रखते थे। यह उनके स्नेह जाहिर करने का तरीका होता था। वहीं, शुभ्रा मुखर्जी ने बताया था कि प्रणब मुखर्जी ने कभी उन्हें साड़ी गिफ्ट नहीं की। उन्होंने कहा था कि वह दूसरे पतियों से काफी अलग हैं और हमेशा अपने काम और किताबों में व्यस्त रहते हैं। वह अन्य पतियों की तरह प्यार नहीं जाहिर करते।
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी, शुभ्रा मुखर्जी (File Photo)
- फोटो : PTI
- प्रणब मुखर्जी को पत्नी शुभ्रा मुखर्जी के हाथ की आलू पोस्तो और झींगा पोस्तो काफी पसंद थे। शुभ्रा मुखर्जी की तबीयत ज्यादा खराब हो जाने पर जब वह खाना नहीं बना पाती थीं, तो उनकी बताई गई रेसिपी से ही प्रणब मुखर्जी के लिए दोनों डिश तैयार की जाती थीं। जब शुभ्रा मुखर्जी से पूछा गया था कि वह पति के राष्ट्रपति बनने पर उन्हें क्या खास तोहफा देंगी? तो उन्होंने कहा था 'प्यार के सिवा और क्या दूंगी।'