फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशहाल जिंदगी के लिए बढ़ रहा है शादी से पहले कपल काउंसिलिंग का चलन, क्या हैं इसके फायदे?

Sat, 29 Feb 2020 09:51 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 29 Feb 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
premarital counselling benefits in relationship counseling before marriage in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी जीवन का एक अहम फैसला होता है। हर लड़का चाहता है कि उसे पत्नी के रूप में बेहतर जीवनसाथी मिले, जो उसकी और उसके घर की जिम्मेदारी संभाल सके। वहीं हर लड़की चाहती है कि उसे ऐसा पति मिले, जो उसे बेहद प्यार करे और उसका हर तरह से ख्याल रख सके। आजकल शादी का सक्सेस रेट कम हुआ है यानी कि कई बार साझा समझ(म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग) नहीं होने की वजह शादी के अगले दिन से ही रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है। ऐसे में जरूरत महसूस होती है कपल काउंसिलिंग की:

premarital counselling benefits in relationship counseling before marriage in hindi
relationship - फोटो : pixa

दरअसल, शादी जैसे रिश्ते में कई बार दिक्कत यह होती है कि पति और पत्नी, दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर सही होते हैं। बस वे एक-दूसरे का नजरिया नहीं समझ पाते  हैं। ऐसे में तालमेल नहीं बैठ पाता और रिश्ते में खींचातानी शुरू हो जाती है। दोनों को समझ ही नहीं आता कि आखिरकार उनके रिश्ते में खिंचाव की समस्या कहां पर है और उसे कैसे दूर किया जाए। 

premarital counselling benefits in relationship counseling before marriage in hindi
relationship - फोटो : pixa

आज के समय में तलाक के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसलिए रिश्ते में ठहराव बना रहे और रिश्ता आजीवन निभाया जा सके, इसके लिए ज्यादा समझदारी भरे कदमों की जरूरत होती है और ऐसा ही एक कदम है- कपल काउंसिलिंग। अक्सर देखा जाता है कि पति-पत्नी में अनबन शुरू होने के बाद वे काउंसिलिंग का रुख करते हैं। लेकिन शादी से पहले काउंसिलिंग करना आपके रिश्ते के लिए कहीं ज्यादा अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
premarital counselling benefits in relationship counseling before marriage in hindi
relationship - फोटो : pixa

तलाक के कई मामलों में आपने देखा, सुना या पढ़ा भी होगा कि कोर्ट में कड़े निर्णय से पहले पति-पत्नी को काउंसिलिंग की सलाह दी जाती है। शादी के बाद इस तरह की स्थितियां न बनें, इसके लिए शादी से पहले ही काउंसिलिंग करनी चाहिए। आमतौर पर देखा जाता है कि कपल के बीच बेहतर कम्युनिकेशन नहीं होने के कारण उनके बीच गलतफहमियां पैदा होती है।

विज्ञापन
premarital counselling benefits in relationship counseling before marriage in hindi
relationship - फोटो : pixa

शादी से पहले काउंसिलिंग पति-पत्नी को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझकर बातचीत के पुल को मजबूत बनाता है। ऐसे में शादी के बाद भी दोनों ही पार्टनर अपने जीवनसाथी के सामने आसानी से अपनी बात रख पाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed