सब्सक्राइब करें

Promise Day 2026: इस प्रॉमिस डे पर पार्टनर से करें ये 5 वादे, रिश्ता होगा और भी मजबूत

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:56 PM IST
सार

Couple Promises: अगर आप इस प्राॅमिस डे पर अपने पार्टनर से कुछ ऐसा वादा करना चाहते हैं जो सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि जिंदगी में भी दिखे यहां आपको कुछ आइडिया दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Promise Day 2026 Relationship Promises For Couples in Hindi
happy Promise Day - फोटो : Amar Ujala

Promise Day 2026: वैलेंटाइन वीक सिर्फ गिफ्ट और सरप्राइज़ का नाम नहीं है, बल्कि रिश्ते को समझने, निभाने और संवारने का मौका भी है। इसी वीक का एक बेहद खास दिन है प्राॅमिस डे (Promise Day)। वादों का ये दिन 11 फरवरी 2026 को मनाया  जा रहा है। इस दिन किए गए छोटे-छोटे वादे रिश्ते की नींव को और मजबूत बना सकते हैं।



वैलेंटाइन सप्ताह पर किए गए वादे अगर दिल से हों और निभाने का इरादा सच्चा हो, तो रिश्ता खुद-ब-खुद मजबूत हो जाता है। याद रखें, प्यार कहने से नहीं, निभाने से जिंदा रहता है। अगर आप इस प्राॅमिस डे पर अपने पार्टनर से कुछ ऐसा वादा करना चाहते हैं जो सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि जिंदगी में भी दिखे यहां आपको कुछ आइडिया दिए जा रहे हैं। इस वैलेंटाइन वीक अपने पार्टनर से ये 5 वादे जरूर करें और रिश्ते को नई शुरुआत दें।


Promise Day क्यों है खास?

प्राॅमिस डे प्यार को कमिटमेंट में बदलने का दिन है। इस दिन किए गए वादे, 

  • रिश्ते में भरोसा बढ़ाते हैं
  • एक-दूसरे की अहमियत बताते हैं
  • मुश्किल वक्त में साथ निभाने की ताकत देते हैं।
Trending Videos
Promise Day 2026 Relationship Promises For Couples in Hindi
हर हाल में साथ निभाने का वादा - फोटो : Adobe Stock

हर हाल में साथ निभाने का वादा

रिश्ते में सिर्फ अच्छे दिन नहीं होते, मुश्किलें भी आती हैं। पहला वादा करें, 

“मैं हर हाल में तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा या रहूंगी, चाहे हालात जैसे भी हों।”

यह वादा पार्टनर को सिक्योरिटी और भरोसा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Promise Day 2026 Relationship Promises For Couples in Hindi
हर बात खुलकर कहने का वादा - फोटो : Adobe

हर बात खुलकर कहने का वादा


गलतफहमियां अक्सर चुप्पी से पैदा होती हैं। दूसरा वादा करें,

“मैं अपनी फीलिंग्स तुमसे छुपाऊंगा नहीं और हर बात ईमानदारी से कहूंगा।”

यह वादा रिश्ते में पारदर्शिता लाता है।

Promise Day 2026 Relationship Promises For Couples in Hindi
एक-दूसरे की इज्ज़त करने का वादा - फोटो : istock

एक-दूसरे की इज्ज़त करने का वादा


प्यार तभी टिकता है जब उसमें रिस्पेक्ट हो। उनसे वादा करें, 

“मैं तुम्हारी राय, सपनों और फैसलों की हमेशा कद्र करूंगा।”

सम्मान रिश्ते को गहराई देता है।

विज्ञापन
Promise Day 2026 Relationship Promises For Couples in Hindi
लड़ाई के बाद भी रिश्ता नहीं छोड़ने का वादा - फोटो : Adobe stock

लड़ाई के बाद भी रिश्ता नहीं छोड़ने का वादा


लड़ाई होना आम बात है, लेकिन छोड़ देना सही नहीं। पार्टनर से वादा करें, 

“हम लड़ेंगे, रूठेंगे भी लेकिन एक-दूसरे को कभी छोड़ेंगे नहीं।”

यह वादा रिश्ते को टूटने से बचाता है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed