फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi 2019: गिफ्ट्स तो पूरी दुनिया देती है, आप बहन से करें ये 5 वादे

Thu, 15 Aug 2019 12:39 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 15 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
rakshabandhan 2019 instead of gifts do 5 beautiful promises to your sisters
राखी का त्योहार भाई और बहन के प्यार भरे रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन भाई की कलाई पर रंग बिरंगी राखियां बांधकर हर बहन अपनी रक्षा का वचन लेती है। आज समय के साथ राखी के डिजाइन से लेकर कपड़े और गिफ्ट तक के ट्रेंड में काफी बदलाव आ गए हैं। कुछ नहीं बदला तो वो है बहन और भाई का अटूट प्यार।  हालांकि इस बदलते वक्त के साथ क्यों न इस राखी हर भाई अपनी बहन को कोई ऐसा उपहार दें जिससे न केवल उनकी सोच बल्कि उसके जीने के तरीके में भी काफी बदलाव आ जाए। आज हम ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप अपनी बहन को बतौर गिफ्ट दे सकते हैं और जिसे अपनाकर उनकी जिंदगी निखर सकती हैं।

 
rakshabandhan 2019 instead of gifts do 5 beautiful promises to your sisters
अकेले जाना सिखाएं 
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बहनों को किसी भी काम से बाहर जाना होता है तो वो अपने भाई की तरफ टकटकी लगाएं देखती रहती हैं और उनके मन में बस यही होता है कि उनका भाई उन्हें ड्रॉप कर दें। अगर आपकी बहन भी कुछ ऐसा ही सोचती है तो आप इस राखी उनके मन में आत्मविश्वास पैदा करें। 
 
rakshabandhan 2019 instead of gifts do 5 beautiful promises to your sisters
बहन को बनाएं मजबूत 
अक्सर ऐसा देखा गया है कि भाई अपनी बहनों को काफी कमजोर मानते हैं। 'रात में अकेले न जाना', 'कोई कुछ कहे तो जवाब न देना', 'बाहर जा रही हो तो अंजान लोगों से बात न करना' कुछ ऐसे ही शब्द हैं जो भाई अपनी बहनों को कहते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार आप अपनी बहन को शारीरिक रुप से मजबूती दें। इसके लिए आप अपनी बहन को मार्शल आर्ट्स के क्लासेज ज्वॉइन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rakshabandhan 2019 instead of gifts do 5 beautiful promises to your sisters
- फोटो : Social Media
फैसले लेने में सक्षम
जब भी घर में किसी बात की राय या फिर फैसला लेने की होती है तो अक्सर भाई अपनी बहनों को फैसले लेने में सक्षम नहीं समझते। लेकिन इस बार बहनों को चाहिए कि वो अपने भाइयों के साथ-साथ पूरे परिवार को इस बात को समझाए कि वो फैसले लेने में उतनी ही सक्षम है। 
विज्ञापन
rakshabandhan 2019 instead of gifts do 5 beautiful promises to your sisters
बहनों को दें इमोश्नल सपोर्ट
घर में ऐसे कई मौके आते हैं जब बहनें अपने परिवार से इमोशनल सपोर्ट चाहती हैं फिर चाहे बात कोई भी क्यों न हो। इसलिए आपको चाहिए बहन को एहसास दिलाएं कि जितना सहयोग उसे आपसे चाहिए, आपको भी उसके साथ की उतनी ही जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed