सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं तो शादी से पहले पार्टनर से जरूर करें ये अहम सवाल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 01 Dec 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips 5 Questions To Ask Your Partner Before An Arranged Marriage In Hindi
शादी से पहले जीवनसाथी से पूछें ये सवाल - फोटो : istock

Relationship Tips: शादी लड़के और लड़की के जीवन का सबसे अहम फैसला होता है। अगर पहले से लोग अपने जीवनसाथी को जानते हैं यानी प्रेम विवाह कर रहे होते हैं तो उन्हें इस रिश्ते और अपने साथी के बारे में काफी कुछ पता होता है। लेकिन जब बात अरेंज मैरिज की होती है, तो अक्सर लोग अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में हर बात नहीं जान पाते। उनके लिए जीवनसाथी की तलाश परिवार के लोग करते हैं। ऐसे में उन्हें पता नहीं होता कि जिससे वह शादी कर रहे हैं, क्या वह आपसे शादी करना चाहते हैं। अरेंज मैरिज करने वाले लोगों के मन में कई सवाल होते हैं, जिनके जवाब अगर समय पर यानी शादी से पहले न मिलें तो आगे का जीवन कठिन बन सकता है। ऐसे में अगर आप अरेंज मैरिज करने वाले हैं तो अपने होने वाले जीवनसाथी से पहले ही कुछ सवाल पूछ लें। 

Trending Videos
Relationship Tips 5 Questions To Ask Your Partner Before An Arranged Marriage In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

शादी करना चाहते हैं या नहीं?

शादी से पहले हर शख्स को अपने जीवनसाथी से ये सवाल करना चाहिए कि क्या वह इस शादी के लिए तैयार हैं। कई बार लोग अपने परिवार के दबाव में शादी करने के लिए राजी हो जाते हैं। हो सकता है कि वह आपको पसंद न करते हो और परिवार के दबाव में शादी करने के लिए हां बोला हो। ऐसे में भविष्य में रिश्ता निभाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए उन से शादी की रजामंदी पूछें और हां आने पर ही कोई कदम बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips 5 Questions To Ask Your Partner Before An Arranged Marriage In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

करियर के बारे में पूछें

अरेंज मैरिज में लड़का और लड़की अपने साथी के करियर प्लान के बारे में पहले से ज्यादा कुछ नहीं जानते। बाद में यही समस्या बन जाता है। इसलिए शादी से पहले ही पार्टनर से पूछ लें कि जीवन साथी का करियर प्लान क्या है। वह भविष्य में क्या करना चाहते हैं और कैसे शादी के बाद दोनों के लिए बेहतर भविष्य बना पाएंगे। इसके अलावा उन्हें अपने करियर प्लान के बारे में बताएं और उनकी राय लें। हो सकता है कि लड़की नौकरी करना चाहती हो लेकिन जीवनसाथी इसके लिए रजामंद न हो। इसलिए उनके और अपने करियर प्लान को स्पष्ट करें।

Relationship Tips 5 Questions To Ask Your Partner Before An Arranged Marriage In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

बच्चों पर सवाल

शादी के बाद परिवार बढ़ाने को लेकर जीवनसाथी क्या सोचता है, इस बारें में उनसे सवाल करें। फैमिली प्लानिंग को और बच्चों के बारे में उनकी क्या राय है, ये जानें। साथ ही आप क्या चाहते हैं ये भी स्पष्ट कर दें।

विज्ञापन
Relationship Tips 5 Questions To Ask Your Partner Before An Arranged Marriage In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पूर्व के रिलेशनशिप

रिश्ते में परेशानी कई बार पूर्व रिलेशनशिप के कारण भी हो जाती है। जब शादी के बाद लोगों को अपने जीवनसाथी के पास्ट रिलेशनशिप के बारे में पता चलता है और यह मुद्दा बन जाता है व झगड़ा होने लगता है। इसलिए अपने जीवनसाथी के बीते हुए जीवन के बारे में सवाल पूछें। पास्ट लाइफ के बारे में अगर पहले से पता होगा तो बाद में दिक्कतें नहीं होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed