Relationship Tips: रिश्ते में एक दूसरे को वक्त दिया जाता है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास वक्त की कमी होती है। ऐसे में जब कपल एक दूसरे को वक्त नहीं देते तो कई तरह की समस्याएं और दूरी आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अगर आपका पार्टनर अक्सर व्यस्त रहता है, उसके पास आपके लिए वक्त नहीं है तो लोग लड़ाई झगड़े करने लगते हैँ। पार्टनर से वक्त पाने के लिए साथी अक्सर अपने पार्टनर से शिकायत करता है, जिससे दोनों के बीच बहस होने लगती है। कपल के बीच के लड़ाई झगड़े धीरे धीरे बढ़ने लगते हैं और मामला ब्रेकअप तक पहुंच जाता है। कई बार आप अपने पार्टनर को डिस्टर्ब नहीं करना चाहते लेकिन उनके वक्त की उम्मीद रखते हैं। ऐसे में अगर पार्टनर बहुत व्यस्त रहता है तो उसे परेशान करने के बजाए और झगड़े करने के बजाय इन टिप्स से उनके साथ वक्त बिताएं।
Relationship Tips: पार्टनर व्यस्त होने के कारण नहीं देता आपको समय तो न करें झगड़े, अपनाएं ये टिप्स
पार्टनर से बात करें
किसी भी परेशानी का हल बातचीत से निकाला जा सकता है। पार्टनर दफ्तर के कामों में बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है और आपको समय नहीं दे पाता तो उससे अपने मन की बात शेयर करें। उन्हें बताएं कि आप उनके साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं। उनकी बातों को सुनें और परेशानियों को समझें। पार्टनर के काम से जुड़ी बातें उनसे पूछें। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि पार्टनर कामकाज के कारण आपको वक्त नहीं देता या वह आपको इग्नोर करता है। वहीं पार्टनर भी आपकी भावनाओं के समझ सकेगा।
खुश रहें
खुशहाल रिश्ते के लिए आपका खुद का खुशहाल होना जरूरी होता है। पार्टनर वक्त नहीं दे रहे तो दुखी न हो बल्कि खुश रहने की कोशिश करें। जब आप खुश होंगे तो पार्टनर भी व्यस्तता के बीच राहत महसूस करेगा।
घर पर ही डेट करें
हो सकता है कि पार्टनर बहुत अधिक काम होने के कारण आपके साथ कही घूमने नहीं जा पा रहा हो या अधिक वक्त नहीं बिता पा रहा हो। लेकिन आप अपने समय का सही उपयोग कर सकते हैं। अगर पार्टनर के साथ वक्त बिताना चाहते हैं तो उनके साथ कहीं बाहर जाने का इंतजार न करें, बल्कि घर पर ही डेट प्लान करें। पार्टनर जब काम से घर लौटें तो उनकी पसंद का डिनर तैयार करके साथ में खाएं और कोई मूवी पर ही देखें।
सरप्राइज गिफ्ट दें
रिलेशनशिप को खुशहाल बनाए रखने के लिए कम वक्त का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने पार्टनर को समय समय पर सरप्राइज देकर पल को खास बना सकते हैं। पार्टनर को कोई तोहफा देकर व्यस्त पलों से कुछ वक्त अपने रिश्ते के लिए निकाल सकते हैं।