सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पार्टनर दे रहा प्यार में धोखा, इन संकेतों से करें पहचान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 23 Jul 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips Identify These Signs Your Partner Is Cheating In Love News In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

Relationship Tips:  अगर आप रिलेशनशिप हैं तो अक्सर आपके मन में यह डर रहता है कि कहीं आपका पार्टनर आपको धोखा तो नहीं दे रहा। कई बार लोग अपने पार्टनर की कुछ हरकतों के कारण उन पर शक करने लगते हैं। पार्टनर के बर्ताव से ये महसूस करते हैं कि उनका रवैया आपके लिए अच्छा नहीं है। शक की वजह से कपल्स के बीच अनबन भी होने लगती है। सिर्फ पार्टनर पर शक होने के कारण आप उनसे रिश्ता खत्म नहीं कर पाते और इस डर में भी रहते हैं कि न जाने कब पार्टनर धोखा दे दें या साथ छोड़ दें। अगर आपको भी पार्टनर पर शक है तो उनके कुछ बर्तावों से पता लगा सकते हैं कि कहीं वो आपको धोखा तो नहीं दे रहे। आप दोनों के बीच कोई तीसरा रिश्ते में आ रहा है तो कुछ संकेतों से पहचान सकते हैं। इन संकेतों से पहचानें पार्टनर प्यार में दे रहा धोखा।

Trending Videos
Relationship Tips Identify These Signs Your Partner Is Cheating In Love News In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : iStock

पार्टनर वक्त न दे

जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं और प्यार करते हैं तो अधिक से अधिक समय एक दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं। मिलने और बात करने की बेकरारी रहती है लेकिन अगर पार्टनर के पास आपके लिए वक़्त न हो, तो हो सकता है कि वह आपको धोखा दे रहा हो। काम की वजह से वक्त न देना आम बात है लेकिन मिलने या बात करने में आनाकानी करें, बहाने बनाएं तो समझना चाहिए कि उनका वक्त किसी और का हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Identify These Signs Your Partner Is Cheating In Love News In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

झूठ बोलना

कपल्स एक दूसरे से बहुत सारी बातें शेयर करते हैं। भले ही वह एक दूसरे से रोज न मिल पाएं या बात करने का वक्त न हो, लेकिन जब भी मिलते हैं, अपने जीवन से जुड़ी हर अहम बात पार्टनर को बताते हैं। लेकिन जब आपका पार्टनर आपसे बातें छुपाने लगे या झूठ बोलने लगे तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि वह इस रिश्ते से खुश नहीं हैं या फिर आपको धोखा दे रहे हैं।

Relationship Tips Identify These Signs Your Partner Is Cheating In Love News In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर का बदलता व्यवहार

बदलाव जरूरी है। कई बार रिश्ते की शुरुआत में पार्टनर जैसा आपके साथ बर्ताव करते हैं, कई सालों के रिलेशनशिप में उसी व्यवहार में थोड़ा बदलाव आ जाता है लेकिन अगर ये बदलाव बहुत ज्यादा नकारात्मक होने लगे तो पार्टनर से सतर्क रहना जरूरी हो जाता है। जिन बातों पर पार्टनर पहले खुश हुआ करते हैं, बाद में नाराज होने लगे। आपकी पसंद नापसंद को इग्नोर करने लगे तो पार्टनर से दूरी बना लें।

विज्ञापन
Relationship Tips Identify These Signs Your Partner Is Cheating In Love News In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

अकेलापन

रिलेशनशिप में होते हुए भी जब आप अकेलापन महसूस करने लगते हैं तो समझना चाहिए पार्टनर की इस रिश्ते में दिलचस्पी खत्म होने लगी है। कपल्स के बीच भावनात्मक लगाव कम होने लगता है और पार्टनर की प्राथमिकता आप नहीं होते। वह आपके साथ रहना नहीं चाहते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed