Relationship Tips: रिश्ते में दो लोगों के बीच दोस्ती, प्यार या लगाव होना आम बात है। कपल एक दूसरे को पसंद करते हैं, उनके साथ रहना चाहते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि पार्टनर को अपने साथी की हर बात पसंद हो। पार्टनर की कई हरकतें और बर्ताव को साथी नापसंद करते हैं। इसके लिए वह अपने पार्टनर को समय समय पर रोकते टोंकते भी हैं। कपल एक दूसरे प्यार तो करते हैं लेकिन कई मौकों पर पार्टनर की आदतों से वह चिढ़ भी जाते हैं। पार्टनर अपने साथी को अक्सर कुछ ऐसा करके इरिटेट करते हैं, जो उनके साथी को पसंद नहीं होता। ऐसे में साथी नाराज हो जाता है और गुस्से में पार्टनर से बहस करने लगता है। कपल के बीच लड़ाई झगड़ों की ये एक वजह बन सकती है। अगर आप भी अपने साथी की किसी हरकत या बात पर इरिटेट होते हों या गुस्सा हो जाएं तो रिश्ते को संभालने और पार्टनर से डील करने के लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं इरिटेटिंग पार्टनर से डील करने के टिप्स।
Relationship Tips: पार्टनर की कुछ हरकतों से होती है चिढ़, तो इस तरह से करें डील
पार्टनर की किन आदतों से चिढ़ते हैं लोग
पार्टनर अगर आपके इशारों को नहीं समझता, अक्सर आपसे झूठ बोलता हो, बच्चों की देखभाल में लापरवाही करे, घर को गंदा करे, छोटी छोटी बात पर बहस या रोना शुरू कर दें तो अक्सर साथी ऐसे बर्ताव से इरिटेट हो जाते हैं। पार्टनर की हरकतों पर उन्हें गुस्सा आता है लेकिन वह साथी पर गुस्सा करना नहीं चाहते। गुस्सा रिलेशनशिप को खराब भी कर सकता है। कुछ तरीकों को अपनाकर इरिटेटिंग पार्टनर से डील करें।
कहीं चले जाएं
अगर आप पार्टनर के बर्ताव से चिढ़ रहे हों तो अपने आप को शांत करने के लिए थोड़ी देर के लिए अकेले जाकर बैठ जाएं। पार्टनर के सामने न बैठकर कहीं बाहर चले जाएं। जब आपका दिमाग शांत हो जाए और अच्छा फील करने लगें तो शांति से पार्टनर से बात कर सकते हैं। किसी बात पर चिढ़ने पर गुस्से में उनसे बात न करें।
दोस्त से बात करें
अगर पार्टनर की हरकत आपके गुस्से को उकसाती हैं, तो उन से अपना ध्यान हटाने के लिए दोस्तों संग वक्त बिताएं। दोस्तों से किसी अन्य टॉपिक पर बात करें। धीरे धीरे आपका गुस्सा शांत हो जाए तब पार्टनर से बात करके उन्हें समझा सकते हैं कि आपको उनकी कौन सी बात पसंद नहीं आती।
पार्टनर को समझाएं
अगर पार्टनर की कोई बात या बर्ताव पसंद नहीं तो इस बारे में उन से शांत मन से आराम से बात करें। उन्हें बताएं कि आपको उनकी कौन सी बातें पसंद नहीं हैं। हो सकता है कि वह अपना बर्ताव बदलना नहीं चाहते, लेकिन कम से कम आपके सामने वो चीजें करने से बचें, जिससे आपको गुस्सा आए और मनमुटाव हो।