{"_id":"5e355fd58ebc3e4adb512e1a","slug":"relationship-tips-reasons-boys-want-to-marry-employed-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन चार वजहों से नौकरीपेशा लड़कियों से शादी करना चाहते हैं लड़के","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इन चार वजहों से नौकरीपेशा लड़कियों से शादी करना चाहते हैं लड़के
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लड़के इन दिनों नौकरीपेशा लड़कियों से शादी को तवज्जो दे रहे हैं। इसकी कई वजह है। दरअसल लड़के चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में आने वाली लड़की घर परिवार संभालने के साथ-साथ आर्थिक तौर पर भी स्वतंत्र हो। आर्थिक स्वतंत्र होने का मतलब है कि वो घर के खर्चे में भी उनका हाथ बटाए और पैसों के लिए पति पर निर्भर न रहे। इसी वजह से हर लड़का नौकरीपेशा लड़की से शादी के ख्वाब सजाता है।
2 of 5
A Lady
- फोटो : Pixabay
सुख- सुविधाओं से भरा जीवन किसे नहीं पसंद होता है। लेकिन आजकल की मंहगाई में छोटा शहर हो या बड़ा सब जगह कम आय में रहना मुश्किल हो गया है इसलिए ज्यादातर पुरुषों का मानना है कि अगर उनका पार्टनर नौकरी करे तो उनके खर्चों को बंटाने में मदद मिल जाएगी।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आपका लाइफ पार्टनर भी कामकाजी होगा तो वो आपको बेहतर तरीके से समझ पाएगा। ऑफिस के तनाव के साथ जब आप घर आएंगे तब आपकी पत्नी समस्याओं को समझने और सुलझाने का प्रयास करेगी। घर की जिम्मेदारियों जैसे बिजली का बिल, बैंक के काम को आपस में बांटने से आपके ऊपर बोझ कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
relationship
- फोटो : pixa
जब पति पत्नी दोनों काम करते हैं तो जाहिर सी बात है आय ज्यादा होगी। ऐसे में आप अपने भविष्य के अच्छे बुरे दिनों के लिए कुछ पैसे जोड़कर रख सकते हैं। इन पैसों की वजह से आपको किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा और आप आराम से जीवन जी सकेंगे। नौकरीवाली लड़की से शादी करने का ये एक मुख्य कारण हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
Relationship
- फोटो : Pixabay
कामकाजी महिला आत्मनिर्भर प्रवृत्ति की होती हैं। वह अपने खर्चे खुद उठा सकती हैं जिससे पति को इस तनाव से मुक्ति मिल जाती है। महिला अगर कामकाजी नहीं है तो उसके सारे खर्चे पति को उठाने पड़ जाते हैं। इस वजह से भी नौजवानों की पहली पसंद नौकरीशुदा लड़कियां हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।