सब्सक्राइब करें

Bholenath Baby Names: भगवान भोलेनाथ के इन 10 नामों पर रखें बेटे का नाम, मिलेगा शिव जी का आशीर्वाद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 07 Jul 2025 12:57 PM IST
सार

Baby Name Inspired By Lord Shiva: सावन माह में जन्मे बच्चे के लिए नाम ऐसे हों जो शिव जी से प्रेरित हों या भगवान शंकर से जुड़े हुए हैं। नाम में शिव का आर्शीवाद और शक्ति का साथ हो। यहां जानिए भगवान शिव से प्रेरित सुंदर और दुर्लभ लड़कों के नाम, जो आपके लाडले को बनाएंगे सबसे खास।
 

विज्ञापन
Sawan 2025 Name Your Baby Boy On Lord Shiva Names Bhagwan Shiv ke Naam Par Bachchon Ke Naam
भगवान शिव से संबंधित नाम - फोटो : Adobe
loader
Sawan 2025 Name Your Baby Boy On Lord Shiva: सावन इस वर्ष 11 जुलाई 2025 से आरंभ हो रहा है, जो कि 9 अगस्त 2025, रक्षाबंधन तक रहेगा। सावन का महीना मौसम के साथ ही धार्मिक महत्व भी रखता है। सावन को भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना कहते हैं और इस महीने शिव जी की विशेष पूजा होती है। ऐसे में सावन माह में जन्मे बच्चे के लिए नाम भी ऐसे हों जो शिव जी से प्रेरित हों या भगवान शंकर से जुड़े हुए हैं। नाम में शिव का आर्शीवाद और शक्ति का साथ हो। 

अगर आपके घर में भी सावन माह में बेटे का जन्म हुआ है तो नन्हे से शिवभक्त का नाम भगवान भोलेनाथ से जोड़कर रखा जा सकता है। बच्चे का नाम स्वयं महादेव के नामों से प्रेरित हो सकता है। शिव जी के हजारों नाम हैं, जिनमें से कई आधुनिक, अर्थपूर्ण और आशीर्वाद देने वाले हैं। ऐसे नाम न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होते हैं, बल्कि सुनने में भी बेहद प्यारे लगते हैं। यहां जानिए भगवान शिव से प्रेरित सुंदर और दुर्लभ लड़कों के नाम, जो आपके लाडले को बनाएंगे सबसे खास।



 
Trending Videos
Sawan 2025 Name Your Baby Boy On Lord Shiva Names Bhagwan Shiv ke Naam Par Bachchon Ke Naam
सावन में जन्मे बच्चे का नाम - फोटो : Adobe
लड़कों के लिए भोलेनाथ से जुड़े नाम और अर्थ

एकाक्ष

नाम आज के जमाने के मुताबिक, आधुनिक होने के साथ ही शिव जी से संबंधित रखना चाहते हैं तो बेटे का नाम एकाक्ष रख सकते हैं। एकाक्ष का मतलब होता है 'एक आंख वाला' या त्रिनेत्र। भगवान भोलेनाथ त्रिनेत्र हैं। 

अभिराम

भगवान शिव का एक नाम अभिराम है। क्योंकि उनकी छवि, व्यक्तित्व और ऊर्जा को अत्यंत सुंदर व मनभावन माना जाता है। अभिराम का अर्थ है, जो सुंदर हो, आकर्षक या मनभावन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025 Name Your Baby Boy On Lord Shiva Names Bhagwan Shiv ke Naam Par Bachchon Ke Naam
शिव के नाम पर बेटे का नाम - फोटो : Freepik
शंभव

शंभव भगवान शिव का ही एक नाम है। इसका एक अर्थ शिव से उत्पन्न है। वहीं शंभव उसे भी कहते हैं जो कल्याण और उत्पत्ति का प्रतीक होता है। 


शिवांश 

बेटे के लिए शिवांश नाम भी उत्तम रहेगा। शिवांश का मतलब होता है शिव का अंश। आपका बेटा भगवान शिव के अंश है, जिसे उनका आशीर्वाद मिलेगा।
Sawan 2025 Name Your Baby Boy On Lord Shiva Names Bhagwan Shiv ke Naam Par Bachchon Ke Naam
लड़कों के लिए शिव जी से जुड़े नाम - फोटो : iStock
अकुल

अकुल शब्द का अर्थ भी भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। यह भगवान शिव के कई नामों में से एक है। अकुल का मतलब है, कुल रहित या परिवार रहित। भोलेनाथ ही ऐसे भगवान हैं जो परिवार समेत पूजनीय हैं।

रुद्र

भगवान शिव का शक्तिशाली और उग्र रूप रूद्र कहलाता है। बेटे के लिए यह नाम भी काफी सशक्त व्यक्तित्व का प्रतीक है। इस नाम के साथ भगवान शिव की असीम ऊर्जा बेटे से जुड़ सकती है।
विज्ञापन
Sawan 2025 Name Your Baby Boy On Lord Shiva Names Bhagwan Shiv ke Naam Par Bachchon Ke Naam
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe
अयुत

अयुत का शाब्दिक अर्थ दस हजार है। यह भगवान शिव के 108 नामों में से एक है। अयुत शिव जी की असीम शक्ति  और महानता का प्रतीक है।


प्रणव

प्रणव को शिव का प्रतीक माना जाता है। प्रणव का एक अर्थ ओंकार है। यह शिव के अनेक नामों में से एक है और बेटे के लिए बेहद खूबसूरत नाम है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed