फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कामयाब शादीशुदा जिंदगी के पीछे की सच्चाई आई सामने, केवल इंसान ही नहीं उनके जीन्स भी होते हैं जिम्मेदार

Sun, 29 Mar 2020 09:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 29 Mar 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
secret behind successful married life is human jeans
- फोटो : Pixabay

लोग प्यार में क्यों पड़ते हैं? सबकी अपनी अलग-अलग वजहें होती हैं। किसी को बाहरी सुंदरता भा जाती है, तो किसी को सामने वाले का व्यक्तित्व। वहीं किसी को समान सोच आकर्षित कर जाती है, तो किसी को एक जैसी रुचियां। फिर अगला कदम होता है शादी। लेकिन शादी के बाद कई बार यही प्यार बदलने लगता है। जिससे प्यार किया, उसी से शादी करने पर भी हम कितने ऐसे किस्से सुनते हैं कि शादी लंबी चल नहीं पाई। कभी सोचा है आपने, ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे हैं आपके जीन्स। जी हां, जीन्स चाहे आपके हों या आपके पार्टनर के, उनका असर आपकी शादीशुदा जिंदगी पर भी पड़ता है। ऐसा हम नहीं कह रहे, ऐसा कहते हैं मनोविज्ञान के महारथी।

secret behind successful married life is human jeans
- फोटो : Pixabay

येल यूनिवर्सिटी ने 178 शादीशुदा जोड़ों पर एक शोध किया, जिसमें यह सामने आया कि जिन जोड़ों का वैवाहिक जीवन खुशहाल था, उनमें से कम से कम एक के अंदर 'जीजी' जीन वेरिएशन पाया गया। ये ऐसे जीन हैं, जिनको अभी तक भावनात्मक स्थिरता, संवेदना, समाजशीलता और मिलनसारिता के लिए जाना जाता था। इस नए शोध से पहली बार इस जीन का रोल वैवाहिक संतुष्टि में देखा गया। येल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एसोसिएट प्रोफेसर जोआन मोनिन के अनुसार, अब यह बात साफ है कि निजी रिश्तों में केवल आपसी संबंध और अनुभव ही नहीं, बल्कि पार्टनर के आनुवांशिक पूर्वानुमान भी महत्व रखते हैं। इस जीन के होने का अर्थ यह है कि रिश्ते में उत्सुकता, चिंता और बेचैनी कम होगी। इससे आपसी जुड़ाव भी स्वस्थ रहेगा।

secret behind successful married life is human jeans
- फोटो : सोशल मीडिया
शादीशुदा जिंदगी और जीन्स

न्यूयॉर्क स्टेट यूनिवर्सिटी के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट रिचर्ड मैटसन शादीशुदा जिंदगी में असर करने वाले जीन्स का पता लगाने में जुटे हैं। ऑक्सीटोसिन, जो कि लव हार्मोन के नाम से भी जाना जाता है, भावनात्मक जुड़ाव में अहम भूमिका निभाता है। पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति कितनी संवेदना, कितना ख्याल रखते हैं, ये बातें शादीशुदा जिंदगी की कामयाबी पर काफी प्रभाव डालती हैं। इस जीन का असर पार्टनर्स के एक-दूसरे के साथ समझौता करने और सामंजस्य बिठाने पर भी पड़ता है, जिस पर उनकी शादीशुदा जिंदगी की कामयाबी निर्भर करती है। ऐसे ही कुछ जीन्स का असर पति-पत्नी का एक-दूसरे के कामों में हाथ बंटाने पर भी दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
secret behind successful married life is human jeans
- फोटो : Pixabay
किसकी जवाबदेही?

कामयाब शादी के पीछे केवल आपकी सोच, परवरिश और संस्कार जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि आपके डीएनए में छिपे जीन्स भी हैं। इसलिए अपने पार्टनर से मनमुटाव हो जाए तो थोड़ी जवाबदेही उसके जीन्स को भी दें। यह मानकर चलें कि वह हर काम अपनी इच्छा से कर रहा हो, यह जरूरी नहीं। थोड़ा दोष उसके जीन्स का भी हो सकता है। संभव है कि उसके हार्मोन्स उससे ऐसा कुछ करवा रहे हों। शादी में हमारी खुशी और सुरक्षा जैसी भावनाओं के पीछे हमारे जीन्स का प्रभाव जरूर होता है। एक कामयाब शादी का जितना श्रेय आपसी सामंजस्य को जाता है, उतना ही उनके अंदर के जीन्स को भी दिया जाना चाहिए।


 
विज्ञापन
secret behind successful married life is human jeans
- फोटो : Pixa

हम अक्सर खुद से अपोजिट ट्रेट्स से आकर्षित होते हैं। ऐसे में समन्वय की कमी की वजह से गृह-कलह होने लगती है। लेकिन हर व्यक्ति की अपनी एक ऊर्जा होती है- सकारात्मक या नकारात्मक। पति और पत्नी अलग-अलग ऊर्जाओं के मेल से ही एक-दूसरे के पूरक बनते हैं और एक संपूर्ण ब्रह्मांड की रचना करने में सफल होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed