कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता। रिश्तों को परफेक्ट बनाना पड़ता है ताकि उनमें मजबूती आ सके। पार्टनर के बीच प्यार बढ़ सके। दरअसल, अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच रिश्ता मजबूत नहीं होगा तो आप दोनों ही उलझन में रहेंगे। आपसी झगड़े बढ़ेंगे और एक-दूसरे के बीच दूरी बढ़ेगी। अगर यह सिलसिला लंबे वक्त तक चलेगा तो हो सकता है कि एक दिन आप दोनों एक-दूसरे से अलग हो जाएं। आइए जानते हैं कि किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
{"_id":"5cf905aabdec220750609e6e","slug":"some-tips-for-having-a-great-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 6 चीजें आपके रिश्ते को बना देंगी और ज्यादा मजबूत और कभी नहीं होगा झगड़ा","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ये 6 चीजें आपके रिश्ते को बना देंगी और ज्यादा मजबूत और कभी नहीं होगा झगड़ा
Fri, 07 Jun 2019 07:42 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 07 Jun 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
relationship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
long distance relationship
अगर आप चाहते हैं कि आपके बीच दूरियां न आएं तो उसके लिए जो सबसे जरूरी चीज है वो है संवाद। आपको अपने पार्टनर के साथ बातचीत को किसी भी हाल में बंद नहीं करना है। अगर एक बार आपकी बातचीत बंद हो गई तो समझ लीजिए गलतफहमी पैदा होने का दौर वहीं से शुरू हो गया। इसलिए आप चाहें कितने भी नाराज हों पार्टनर के साथ संवाद करें। उसे अपनी नाराजगी और बात समझाने की कोशिश करें। बातचीत से बड़े से बड़े मसले सुलझ जाते हैं।
relationship
अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें। ईमानदारी से विश्वास पैदा होता है और रिश्तों में खटास नहीं आती है। अगर आप रिश्ते में ईमानदार रहेंगे तो आपके बीच प्यार और विश्वास दोनों ही बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship
किसी भी रिश्ते में व्यक्तिगत स्पेस बेहद अहम होता है। इसलिए एक-दूसरे के व्यक्तिगत स्पेस की कद्र करें और उस मामले में दखल न दें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा।
विज्ञापन
relationship
अपने पार्टनर के साथ अपनी भावनाओं को लेकर खुलकर बातचीत करें। एक-दूसरे से सहमत और असहमत होने पर भी व्यक्तिगत नाराजगी न पालें। सबसे अहम चीज होती है एक-दूसरे की भावनाओं के साथ ही विचार का भी सम्मान करना।