फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentines Day 2025: पहली मुलाकात कहीं बन न जाए आखिरी, डेट पर जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 04 Feb 2025 02:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 04 Feb 2025 02:17 PM IST
सार

अगर आप भी किसी के साथ पहली बार बाहर वक्त बिताने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें ताकि दोबारा भी साथ जाने की गुंजाइश बचे।
 

विज्ञापन
Things to Keep In Mind on First Date for Valentines Day 2025 Relationship Tips in Hindi
पहली डेट पर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Amar Ujala

Valentines Day 2025 First Date Tips: वैलेंटाइन डे लोगों को अपने प्रिय के साथ वक्त बिताने का मौका देता है। वहीं जो लोग किसी को पसंद करते हैं, वह इस मौके का फायदा उठाकर अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह के दौरान अपने क्रश को लंच, डिनर या मूवी डेट के लिए प्रपोज कर सकते हैं। अगर वह आपके साथ वक्त बिताने या हैंगआउट के लिए तैयार हो जाएं तो पूरी कोशिश करें कि इस दौरान उन्हें इम्प्रेस कर सकें। पहली डेट पर आप दोनों एक दूसरे से दोस्ती कर सकते हैं और एक दूसरे को समझने का प्रयास कर सकते हैं।



अगर आप ये करने में सफल हो जाते हैं तो बात आगे बढ़ सकती है लेकिन इसके लिए आपको अपने क्रश को इम्प्रेस करना होगा। हालांकि अक्सर लोग उत्साह में कुछ गलतियां कर जाते हैं, जिससे पहली डेट आखिरी मुलाकात में भी बदल सकती है। इस बात का ध्यान रखते हुए पहली डेट के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचें। अगर आप भी किसी के साथ पहली बार बाहर वक्त बिताने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें ताकि दोबारा भी साथ जाने की गुंजाइश बचे।
 

Things to Keep In Mind on First Date for Valentines Day 2025 Relationship Tips in Hindi
सही जगह का चुनाव - फोटो : istock

सही जगह का चुनाव

पहली डेट के लिए ऐसी जगह का चुनाव करें जहां आपका साथी सहज महसूस कर सके। साथ ही आप दोनों आराम से बात कर सकें। पहली डेट सामान्य तौर पर एक दूसरे को समझने का मौका होती है।  इसलिए बहुत अधिक भीड़-भाड़ और शोर वाली जगहों पर जाने से बचें ताकि आपकी बातचीत में रुकावट न आए। डेट के लिए पार्क, कैफे या शांत रेस्तरां अच्छा विकल्प हो सकते हैं। 

Valentine Week 2025: मनाना है प्यार का सप्ताह, वैलेंटाइन वीक के हर दिन पार्टनर संग इन जगहों की करें सैर    

Things to Keep In Mind on First Date for Valentines Day 2025 Relationship Tips in Hindi
समय का ध्यान दें - फोटो : Adobe Stock

समय का ध्यान दें

सबसे पहले तो मुलाकात के लिए साथी की सहजता के अनुसार समय का चयन करें। शाम में डेट पर जा रहे हैं तो हो सकता है कि घर वापसी की जल्दबाजी में आप एक दूसरे से अधिक बातचीत न कर पाएं। इसलिए ऐसा समय चुनें, जब आप फ्री हों और एक दूसरे के साथ बेफिक्र होकर समय बिता सकें। इसके अलावा तय किए गए समय से थोड़ा पहले पहुंचकर देखें कि कहां बैठना है, वहां का माहौल कैसा है। लेट होने से पहली डेट पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Things to Keep In Mind on First Date for Valentines Day 2025 Relationship Tips in Hindi
लुक्स हैं जरूरी - फोटो : Adobe Stock

लुक्स हैं जरूरी

कहावत है, "Beauty Is The First Impression" यानी आपका सौंदर्य या बाहरी स्वरूप ही किसी भी व्यक्ति पर आपका पहला प्रभाव डालता है। पहले ही केवल सुंदरता रिश्ते के लिए जरूरी नहीं, लेकिन पहली बार में आपके लुक्स ही पार्टनर को इम्प्रेस कर सकता है। इसलिए अपनी ड्रेसिंग पर ध्यान दें। पर्सनैलिटी के हिसाब से कपड़े पहनें। बहुत कैजुअल या ओवर ड्रेस होने से बचें। साफ-सुथरे और अच्छे से प्रेस किए हुए कपड़े पहनें।

विज्ञापन
Things to Keep In Mind on First Date for Valentines Day 2025 Relationship Tips in Hindi
बातचीत में हो संतुलन - फोटो : istock

बातचीत में हो संतुलन

भले ही आप अपने क्रश को अपने बारे में बताना चाहते हैं लेकिन उन्हें खुद से समझने का मौका दें। सिर्फ अपनी बात न करें, बल्कि सामने वाले की सुनें भी। बातचीत के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा निजी सवाल या पूर्व के रिश्तों के बारे में बात करने से बचना है। हल्का हंसी मजाक ठीक है, लेकिन जरूरत से ज्यादा ठहाके लगाना या ओवर मजाक न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed