{"_id":"6a81fbafa7307ec82c08d3a0","slug":"father-hangs-himself-a-day-before-daughters-chhathi-ceremony-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160537-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बेटी की छठी से एक दिन पहले पिता ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बेटी की छठी से एक दिन पहले पिता ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
फाइल फोटो-20-विकास। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। बेटी की छठी से एक दिन पहले शुक्रवार रात पिता फंदा लगाकर जान दे दी। वह कई दिन से नशे में था। परिजन ने पुलिस से कार्रवाई को मना किया है। हालांकि पुलिस ने परिजन को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के पनेरुवा निवासी विकास (35) पिता जयकिशोर के कृषि कार्य में हाथ बंटाता था। घर में उसकी छह दिन की पुत्री राव्या की शनिवार को छठी की तैयारी चल रही थी। परिजन ने बताया कि शुक्रवार की रात विकास नशे में घर पहुंचा। वह शनिवार सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला।
परिजन ने कमरे की कुंडी खटखटाई कोई जवाब नहीं आने पर दरवाजा तोड़ा। यहां उसे रस्सी के फंदे से लटका देखा। फंदा काटकर नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घर में खुशियों की जगह मातम फैल गया।
विज्ञापन
पिता जयकिशोर ने बताया कि विकास करीब पांच दिन से अत्यधिक शराब पी रहा था। किसी बात से परेशान होकर जान दी है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। समझाने के बाद राजी हुए।