{"_id":"6a81fa43beaec0109903bd43","slug":"goods-worth-seven-lakh-rupees-stolen-from-five-locations-including-three-houses-and-a-madrasa-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160573-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन घरों, मदरसे समेत पांच जगह से सात लाख का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन घरों, मदरसे समेत पांच जगह से सात लाख का माल चोरी
विज्ञापन
फोटो-59-कोरिनपुरवा में चोरी के बाद। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर तीन घरों, एक मदरसे समेत पांच जगह चोरी की वारदातें हुईं। चोर करीब सात लाख रुपये का सामान और नकदी पार कर ले गए। सभी मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मलवां क्षेत्र के कोरिनपुरवा निवासी कृष्णचन्द्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार को चोरों ने घर में पीछे से सेंध लगाने का प्रयास किया। असफल होने पर पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में अलमारी का लॉकर तोड़कर झुमकी, मंगलसूत्र, पायल, दो जोड़ी तोड़िया, दो कंगन, हाथ व मीना चोरी कर ले गए। एक बक्से से चार हजार रुपये नकदी भी पार कर दी।
वहीं थाना क्षेत्र के खरगू सराय ईदगाह गांव निवासी चुन्नू ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त की रात दो बकरियां घर के बाहर बंधी थीं। रात में चोर दोनों बकरियां चोरी कर ले गए। चोरी हुई बकरियों की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज निवासी सतीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि वह बाहर गए थे। इस दौरान कमरे का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये से अधिक कीमत का सामान चोरी कर लिया गया। उन्होंने पड़ोस में रहने वाली माया देवी, शिल्पा, शालिनी और उसकी बहू पर चोरी की आशंका जताई है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
हथगाम कस्बे में स्थित मदरसा मदीन तुल उलूम के मौलवी इफ्तेखार अहमद ने पुलिस को बताया कि वह 13 अगस्त को वाराणसी गए थे। 15 अगस्त को लौटे तो अलमारी का ताला टूटा मिला। अलमारी से 15 हजार रुपये चोरी हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
असोथर थाना क्षेत्र के अंदीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह हाथरस में रहते हैं। पत्नी बच्चों के साथ गांव में रहती है। कुछ दिन पहले पत्नी बच्चों की फीस के रुपये संदूक में रख रही थी। इसी दौरान परिवार के अजय सिंह ने संदूक में रखे रुपये व जेवर देख लिए। आरोप है कि अजय ने घर आने-जाने के दौरान बक्से से चांदी की पायल, छागल, गले की सुतिया, सोने की बाली, मंगलसूत्र और रुपये चोरी कर लिए। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
दो नलकूप से चोरी
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकमीरपुर गांव के किसान कमलेश पांडेय और कुंवरपाल लोधी के नलकूप से चोर शुक्रवार रात केबल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
पति पर बोलेरो चोरी की प्राथमिकी दर्ज
फतेहपुर। मनमुटाव के चलते अलग रह रही महिला ने पति पर बोलेरो चोरी करने का आरोप लगाया है। हथगाम थाना क्षेत्र के अहिरनपर मजरे सिठौरा गांव निवासी प्रतिमा सिंह ने बताया कि उसकी शादी सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बाकरगंज मजरे मोहम्मदपुर गौंती गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव के साथ हुई थी। पति से मनमुटाव के बाद वह अलग रहती है। 12 जुलाई को वह बोलेरो से बहेरा चौकी के पास घरेलू सामान खरीदने गई थी। चालक बोलेरो खड़ी कर गुटखा लेने चला गया। लौटने पर बोलेरो गायब थी। खोजबीन में पता चला कि पति सुरेंद्र सिंह यादव बोलेरो ले गया है। पुलिस से सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष टीबी सिंह ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।