फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against daughter-in-law and her lover for abetment of suicide.

Fatehpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर बहू व प्रेमी पर प्राथमिकी

Sun, 16 Aug 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
FIR against daughter-in-law and her lover for abetment of suicide.
फतेहपुर। आत्महत्या के लिए युवक को उकसाने पर बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर बकेवर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के डारी खुर्द गांव निवासी रामदुलारी ने बताया कि पुत्र श्रवण कुमार की शादी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी पिंकी के साथ हुई थी। श्रवण पानीपत में नौकरी करता था। आरोप है कि बहू के गांव निवासी रूप सिंह कछवाह से संबंध थे।
श्रवण विरोध करता था। गांव में पंचायत के दौरान बहू ने गलती स्वीकार की थी। वर्ष 2025 में बहू और रूप सिंह को गांव के लोगों ने जहानाबाद में बाइक से जाते देखा था। जानकारी पर बेटे ने विरोध किया।
विज्ञापन

17 जून को श्रवण घर से बाहर जाने के लिए निकला था। ट्रेन छूटने के कारण रात में घर लौट आया था। आरोप है कि अचानक घर पहुंचने पर बेटे ने रूप सिंह व बहू को एक साथ पकड़ लिया। इससे आहत होकर बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed