{"_id":"6a81fa8a81b3b66392033d3f","slug":"two-groups-clashed-over-a-dispute-involving-children-six-people-including-the-village-head-were-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160566-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, प्रधान समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, प्रधान समेत छह घायल
विज्ञापन
फोटो-58-स्कूल के नजदीक मारपीट करते लोग। स्रोत: वीडियाे ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के पास 15 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में पहले से खुन्नस भी बताई जा रही है। मारपीट में एक पक्ष से प्रधान समेत तीन और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हुए। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कल्यानपुर पुलिस ने रेवाड़ी खुर्द गांव निवासी एक पक्ष के जुबैर, अनीस, शैफ, इमरान, रिजवान, जसीम और याशीर तथा दूसरे पक्ष के शादाब, दानिश, वोहाज और छोटू उर्फ अबरार के खिलाफ लाठी-डंडों व रॉड से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है।
हसनापुर गांव के प्रधान दानिश ने बताया कि चचेरा भाई छोटू उर्फ अबरार स्वतंत्रता दिवस पर आदर्श इंटर कॉलेज बच्चे को लेने गया था। यहां जुबैर पक्ष से एक लड़की को लेने उसका भाई जसीम पहुंचा था। बच्चों की किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने परिजनों को बुला लिया और लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में प्रधान दानिश, शादाब, अबरार और दूसरे पक्ष से सैफ, जसीम व जुबैर घायल हुए। प्रधान ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। उनकी शिकायत पर जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई शुरू हुई है। इसी खुन्नस में हमला किया गया।
उनके पक्ष से तीन से चार और दूसरे पक्ष से 10 से 12 लोग शामिल थे। प्रधान पक्ष के घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।