{"_id":"6a81f9eda6511be7e800d650","slug":"former-village-heads-son-dies-of-electrocution-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160557-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: करंट की चपेट में आने से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: करंट की चपेट में आने से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-49-अनुज। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के लोहनखेड़ा में रविवार को खेत गए पूर्व प्रधान के बेटे की बरातशाला की दीवार में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बरातशाला की दीवार के पास से गुजरी एचटी लाइन की वजह से करंट आ रहा था।
गांव के पूर्व प्रधान हरिपाल उर्फ बाबू पासवान का पुत्र अनुज (32) खेत की ओर गया था। खेत के पास ही बरातशाला है। इससे पूर्व प्रधान का घेरा भी जुड़ा हुआ है। दीवार के ऊपर से एचटी लाइन लटकी होने से उसमें करंट उतर आया था।
बारिश के चलते अनुज ने जैसे ही दीवार छुई वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा देखकर ग्रामीणों ने अनुज को करंट से दूर किया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि करंट से युवक की मौत की जानकारी मिली है।