फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police attacked in Mahalka; one accused arrested.

Meerut News: महलका में पुलिस पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police attacked in Mahalka; one accused arrested.
शराब युवक ने मारपीट पुलिस को दौड़ाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। महलका गांव में शराबियों के झगड़े में हस्तक्षेप करने पहुंची पुलिस पर हमला हो गया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, थाना प्रभारी ने पुलिस पर हमले की घटना से इन्कार किया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम महलका में शराब ठेके के पास दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शराबियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने एक युवक को पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर उसने पुलिसकर्मियों से मारपीट की। आरोपी युवक भागने की कोशिश में एक गली में घुस गया, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे थाना लाकर बंद कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ठेके के आसपास प्रतिदिन शराबियों का जमावड़ा रहता है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी इसी जगह तत्कालीन चौकी इंचार्ज को शराबियों ने मारपीट कर घायल किया था।
विज्ञापन

फलावदा थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने पुलिस पर हमले की घटना से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि शराबियों में आपस में ही झगड़ा हुआ था। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। इस संबंध में इंस्पेक्टर से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed