{"_id":"5c909308bdec222dc912ff86","slug":"tips-for-happy-married-life-marriage-counsellor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुशहाल वैवाहिक जीवन चाहते हैं तो काउंसलर से लें इन बातों का सलाह","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
खुशहाल वैवाहिक जीवन चाहते हैं तो काउंसलर से लें इन बातों का सलाह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक सफल शादी जीवन के बाकी हिस्सों को परफेक्ट बनाती है। हम सभी में से कोई भी संघर्ष पूर्ण रिश्ते में नहीं रहना चाहता। हर कोई हैप्पी मैरिड लाइफ जीना चाहता है। लेकिन शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल रखना कोई आसान काम नहीं है। इस हैप्पी मैरिड लाइफ में दोनों पार्टनर को लगातार कोशिश करते रहना चाहिए कि वो किस तरह एक बेहतर जीवन साथ में जी सके। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप शादीशुदा जिंदगी में अपने पार्टनर के साथ खुशी से रह सकते हैं और इसके लिए काउंसलर से भी सलाह ले सकते हैं। काउंसलर से सलाह लेते वक्त इन बातों का ध्यान रखें।
2 of 5
एक-दूसरे का सम्मान करें
अपने साथी को उनके लिए आवश्यक स्पेस देना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही मुश्किल हालात में अपने साथी को भावनात्मक रूप से सपोर्ट करना चाहिए। एक दूसरे की जरूरतों के लिए परस्पर सम्मान होना चाहिए। यदि आपका साथी मैरेज काउंसलर से सलाह लेना चाहते हैं तो उसके निर्णय का सम्मान करें।
3 of 5
बहस
काउंसलर के सामने किसी भी तरह की बात कहने में हिचके नहीं। बात करें अगर जरुरत है तो। यह चीजें काउंसलर को समझने में मदद करेगी की आप और आपके पार्टनर के बीच किस तरह की परेशानी है। इसलिए काउंसलर से कोई भी बात कहने में हिचकिचाए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काउंसलिंग के दौरान गलतियां स्वीकारें
काउंसलिंग के दौरान जब आपका साथी किसी गलती की ओर इशारा कर रहा हो, तो स्वीकार करें और अपने द्वारा की गई गलतियों की पूरी जिम्मेदारी लें। याद रखें कि आप काउंसलर के पास किसी कारण से आए हुए हैं। इसलिए अपनी गलतियों को स्वीकार करें। इससे काउंसलर को समस्या को तेजी से हल करने में मदद मिलेगी। यदि आप अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेने के इच्छुक नहीं हैं, तो काउंसलर के पास जाना व्यर्थ है।
विज्ञापन
5 of 5
बेहतर काउंसलर की तलाश करें
सर्वश्रेष्ठ मैरिड काउंसलर को खोजें। जिसको मैरेज काउंसलिंग का अनुभव है, उनसे बात करें उनसे सलाह लें। सफलता पाने के लिए आपको अपने काउंसलर के साथ सहज महसूस करना चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करें जो दयालु और मिलनसार हो।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।