फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद अपनाएं ये तरीका, मूव ऑन करने में होगी आसानी

Wed, 20 Mar 2019 01:02 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 20 Mar 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
tips for move on from breakup

किसी भी तरह के संबंध का अंत, खुश, दुखी, अपमानजनक आदि होना, दर्दनाक है।इससे दर्द से उबरने के लिए आपको एक नया तरीका अपनाना चाहिए वो है नो कॉन्टेक्ट रूल आप अपने साथी से बात करने और चीजें साझा करने की आदत में हैं लेकिन अब अचानक नो कॉन्टेक्ट रुल लागू हो जाए तो आप एक बार के लिए डर सकती हैं पर आपको मूव ऑन करने में ये मदद करेगा। नो कॉन्टेक्ट रूल व्यक्ति से व्यक्ति के आधार पर दो उद्देश्यों की पूर्ति करता है। यह आपको आपके जीवन में ट्रैक पर वापस लाने में मदद कर सकता है और आप खुद ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ब्रेकअप के बाद नो कॉन्टेक्ट रूल कैसे आपको बेहतर बनाता है। 

tips for move on from breakup

आप खुद तय करेंगे
ब्रेकअप के बाद अब आपके पास अपना समय है आप जो चाहे कर सकते हैं। इससे पहले, आपको अपने साथी के अनुसार योजना बनानी होती थी। उसे समय देते हुए, उनकी सहूलियत के अनुसार योजनाएं बनाना पड़ता था। अब आप अपने शौक को पूरा करने, अपने दोस्तों से मिलने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए अधिक समय दे सकते हैं।

tips for move on from breakup

नई यादें
अपने एक्स पार्टनर के साथ नो कॉन्टेक्ट रूल अपनाने पर आपको नए लोगों के साथ नई यादें बनाने में मदद मिलेगी। आपको बाहर घूमने और दुनिया को एक्सप्लोर करने की प्रेरणा मिलेगी। आप सीखेंगे की कैसे आप खुद में खुशी ढूंढ सकते हैं। नो कॉन्टेक्ट रूल आपको सिखाता है कि खुशी के लिए कैसे दूसरों पर निर्भर नहीं रहते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for move on from breakup
- फोटो : social media

अगर आप अपने एक्स पार्टनर के टच में रहती या रहते हैं तो आप उनसे बाहर नहीं निकल सकते। नो कॉन्टेक्ट रूल एक नई शुरुआत के लिए द्वार खोलेगा। बीते हुए कल के भूलाने व नई यात्रा की शुरुआत करने में ये तरीका काफी मददगार साबित होगा। याद रखें कि आपने इसलिए ब्रेकअप किया था क्योंकि आप दोनों के बीच का रिलेशनशिप खराब हो चुका था।  

विज्ञापन
tips for move on from breakup
- फोटो : social media

अगर आप ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स पार्टनर के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं तो ये दिखाता है कि आप बहुत डेस्परेट हैं। अपने सम्मान को बनाए रखिए और कुछ भी करिए ताकि आप उनके संपर्क में न आएं। ये तरीका आपके एक्स को इस बात का एहसास दिलाएगा कि आप मूव ऑन कर गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed