फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic diversion for Barawafat in Agra

आगरा में कल घर से निकलें संभलकर: बारावफात पर ट्रैफिक डायवर्जन, इन मार्गों से नहीं गुजरेंगे वाहन

Tue, 25 Aug 2026 07:31 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 25 Aug 2026 07:31 AM IST
सार

आगरा में बारावफात को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। बारावफात पर निकाले वाले जुलूस को लेकर जगह-जगह ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

विज्ञापन
Traffic diversion for Barawafat in Agra
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारावफात 26 अगस्त को है। विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि जिन रास्तों पर बदलाव रहेगा, वहां पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराएंगे।
विज्ञापन


यह रहेगी व्यवस्था
- मारुति एस्टेट, अवधपुरी तिराहा, सिकंदरा और लोहामंडी चौराहे की ओर से भारी वाहन बोदला की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- मारुति एस्टेट से बोदला की ओर जाने वाले वाहन बालाजीपुरम से 100 फुटा रोड, अवधपुरी तिराहे से बोदला- बिचपुरी रोड होकर जा सकेंगे।
- बोदला से मारुति एस्टेट की ओर अवधपुरी से 100 फुटा अलबतिया रोड, शंकरगढ़ की पुलिया, मारुति एस्टेट होकर जा सकेंगे।
- मदिया कटरा, सेंट जोंस, कोठी मीना बाजार (लोहामंडी गोल चक्कर) से किसी भी प्रकार के वाहन लोहामंडी चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।

बाहरी क्षेत्र का रूट डायवर्जन
- मथुरा की तरफ से आने वाला यातायात एनएच-19 से फिरोजाबाद की तरफ को जा सकेगा। फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ भी यातायात यथावत चलता रहेगा।
- फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- अलीगढ़, हाथरस, जलेसर (एटा) की तरफ से आने वाले सभी वाहन टेढ़ी बगिया से रामबाग एनएच-19 होकर जाएंगे।
- ग्वालियर, जयपुर से अलीगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर एनएच-19 से होते हुए जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर इनर रिंग रोड से होकर जाएंगे।
- शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी, सौ फुटा से इनर रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने निकलकर जाएंगे।
- फतेहपुर सीकरी की ओर से नगर क्षेत्र में आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पथौली नहर चौराहा से रोहता चौराहा होकर जाएंगे।
- पथौली नहर चौराहा से वायु विहार तिराहा होकर आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा।
- अमरपुरा चौराहे से कोई भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जा सकेंगे।
- एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एंट्री पॉइंट पर बैरियर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन किया जाएगा।
- रोहता, पथौली नहर चौराहा, अमरपुरा, तोरा चौकी व महानगर के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में नहीं आ सकेंगे।
- 26 अगस्त को रात 11 बजे से खुलने वाली नो एंट्री नहीं खुलेगी। यह कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगी। इस अवधि में सभी तरह के पास निरस्त कर दिए गए हैं।
- किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed