फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपस में खत्म हो रहा है प्यार तो बस करें ये 4 काम, लौटेगा पुराना रोमांस

Thu, 09 May 2019 03:36 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 09 May 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
tips for reignite love in bad relationship

रिलेशनशिप में प्यार का होना बहुत जरुरी है। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि जिन रिश्तों को लंबे समय हो जाते हैं वहां दोनों पार्टनरों के बीच प्यार खत्म होने लगता है। प्यार खत्म होने से रिलेशनशिप में नया कुछ भी नहीं होता है। अगर आपका भी रिलेशनशिप कुछ इसी तरह चल रहा है तो आप इन चार तरीकों से अपने और अपने पार्टनर के बीच प्यार जगा सकते हैं। 

tips for reignite love in bad relationship

साथ मिलकर कुछ नया करने का प्लान करें
अपने रिलेशनशिप में नयापन लाने के लिए आपको कुछ बदलाव करने चाहिए। जर्नल ऑफ सोशल एंड पर्सनल रिलेशनशिप में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक वे दंपत्ति जो साथ मिलकर डांसिंग या हाइकिंग जैसी एक्टीविटीज करते हैं। और साथ में वक्त बिताते हैं वह उन दंपत्ति की तुलना में अधिक खुश रहते हैं जो फिल्म देखने साथ नहीं जाते हैं। इसलिए हमेशा कुछ नया करते रहना चाहिए।

tips for reignite love in bad relationship

झगड़ों को सुलझाएं
जब भी आपस में झगड़ा हो उसे सुलझाने की कोशिश करें। इस बात पर ध्यान न दें कि आखिरी बार किसने सॉरी बोला था। इस तरह की औपचारिकता को दूर रखें। सामाजिक मनोवैज्ञानिक एवं व्यक्तित्व विज्ञान पत्रिका में रिश्तों को संवारने में अपना शत प्रतिशत देने के बारे में कहा गया है। अध्ययन के मुताबिक जो लोग अपने पार्टनर की हर जरूरतों को पूरा करते हैं वह अधिक संतुष्ट रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for reignite love in bad relationship

साथ मिलकर हंसे
जर्नल पर्सनल रिलेशनशिप में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक पार्टनर के साथ मिलकर हंसना रिश्ते की गुणवत्ता और पार्टनर के बीच करीबी का संकेत देता है। शोधकर्ताओं ने एक लैब में 70 दंपत्तियों पर अध्ययन किया और पाया कि जो दंपत्ति साथ मिलकर हंसते हैं उनके बीच रिश्ता बेहद मजबूत होता है। 

विज्ञापन
tips for reignite love in bad relationship
एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें
रिश्ते दोनों पार्टनरों की सहमति और समझ पर टिके होते हैं। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर दोनों पार्टनर के बीच झगड़े होते रहते हैं इसलिए अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें कि आखिर वह क्या कहना चाहते हैं। जब एक-दूसरे की बातों को समझने लगेंगे तो झगड़ा खुद ब खुद खत्म हो जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed