सब्सक्राइब करें

Valentine's Day Celebration Idea: डेट नाइट पर नहीं जाना तो घर पर ही ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 11 Feb 2026 12:37 PM IST
सार

Valentine's Day 2026:  अगर आपको या आपके पार्टनर को बाहर जाना पसंद नहीं है तो आप घर पर भी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां उसके लिए कुछ विकल्प हम आपको देने जा रहे हैं।

विज्ञापन
valentines day celebration ideas how to celebrate valentines day at home
डेट नाइट पर नहीं जाना तो घर पर ही ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : Adobe stock
Valentine's Day Celebration Idea At Home: हर साल की तरह इस साल भी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। इसके लिए कपल्स काफी उत्साहित रहते हैं। कपल्स तो इसके लिए डेट नाइट प्लान करते हैं। पर, बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें घर से बाहर जाना ज्यादा पसंद नहीं होता है।


अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, मतलब कि अगर आपको या आपके पार्टनर को बाहर जाना पसंद नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप वैलेंटाइन डे का जश्न नहीं मना सकते। घर पर ही ये दिन मनाना न केवल सुरक्षित है, बल्कि इसे और भी रोमांटिक और यादगार बनाया जा सकता है। 

यहां हम आपको कुछ ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप घर पर ही खास तरह से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।
Trending Videos
valentines day celebration ideas how to celebrate valentines day at home
रोमांटिक मूवी नाइट - फोटो : Adobe stock
 रोमांटिक मूवी नाइट
  • आप और आपका पार्टनर अपनी पसंदीदा रोमांटिक मूवी की स्क्रीनिंग घर पर ही कर सकते हैं। 
  • पॉपकॉर्न, चॉकलेट या अपनी पसंद के स्नैक्स के साथ मूवी का आनंद और बढ़ जाता है। 
  • ये न केवल रिलैक्स करने का मौका है, बल्कि एक साथ समय बिताने का भी शानदार तरीका है। 
  • मूवी देखने के दौरान आप एक-दूसरे के फेवरेट सीन पर बात कर सकते हैं और हंसी-मजाक के पल शेयर कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
valentines day celebration ideas how to celebrate valentines day at home
होम डिनर - फोटो : Adobe stock
होम डिनर
  • घर पर स्पेशल डिनर तैयार करना वैलेंटाइन डे का रोमांटिक तरीका है। 
  • आप कैंडललाइट, धीमा म्यूजिक और सजावट के जरिए घर को डेट नाइट जैसा माहौल दे सकते हैं। 
  • पार्टनर के लिए तैयार किया गया डिनर ये दिखाता है कि आपने उनके लिए समय और मेहनत दी है।

 
valentines day celebration ideas how to celebrate valentines day at home
साथ में करें कुकिंग - फोटो : Adobe stock
साथ में करें कुकिंग
  • एक साथ नई रेसिपी ट्राई करना रिश्ते में को और मजबूत बनाता है। 
  • चाहे डेजर्ट बनाना हो या खाना, दोनों मिलकर खाना तैयार करें। 
  • ये एक्टिविटी आपको एक-दूसरे के करीब लाती है और टीमवर्क भी बढ़ाती है।

 
विज्ञापन
valentines day celebration ideas how to celebrate valentines day at home
गिफ्ट एक्सचेंज - फोटो : Adobe stock
गिफ्ट एक्सचेंज
  •  छोटे-छोटे हैंडमेड गिफ्ट्स या पर्सनलाइज्ड आइटम्स देना रिश्ते को और खास बनाता है। 
  • आप एक-दूसरे के लिए प्यार भरे नोट्स या स्माल सरप्राइज गिफ्ट्स तैयार कर सकते हैं।
  • इससे वैलेंटाइन डे का अनुभव और यादगार हो जाता है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed