{"_id":"698c4bc730f05c78c8085811","slug":"biharnews-accident-news-one-death-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-3938966-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छह साल की मासूम को कार तले रौंदकर फरार हुआ चालक, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छह साल की मासूम को कार तले रौंदकर फरार हुआ चालक, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार
अपनी मां के साथ सामान लेकर लौट रही छह साल की मासूम को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
छह साल की मासूम को कार ने रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा-समस्तीपुर स्टेट हाईवे पर तारालाही के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही एक छह वर्षीय बच्ची को रौंद डाला। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
Trending Videos
मृतका की पहचान रूपा कुमारी के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ पास की दुकान से सामान लेकर लौट रही थी, तभी सड़क पार करने के दौरान समस्तीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए फरार हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News: पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी
तीन भाइयों की इकलौती बहन रूपा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पिता कपिलदेव यादव निजी नौकरी करते हैं। हादसे से परिजन और पड़ोसी गहरे सदमे में हैं।
सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन