सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Surya Don Extorted Boatmen at Ganga Ghats, IPS Officer Confirms Racket

Bihar : पटना में रंगदारी; नाविकों से कौन-कैसे करता है वसूली? IPS अधिकारी ने खुद बताया खेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

पटना के गंगा घाटों पर नाविकों से होती है रंगदारी वसूली। आज सवेरे कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन के पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद एक आईपीएस अधिकारी ने इस बात का खुलासा किया।
 

Bihar News: Surya Don Extorted Boatmen at Ganga Ghats, IPS Officer Confirms Racket
पटना में गंगा घाट पर नविकों से होती है रंगदारी वसूली
विज्ञापन

विस्तार

पटना सिटी में गंगा घाटों पर नाविकों से रंगदारी वसूली का मामला उस समय उजागर हुआ, जब कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या उर्फ ‘सूर्या डॉन’ पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि सूर्या डॉन लंबे समय से घाटों पर नाव चलाने वाले नाविकों से अवैध वसूली कर रहा था।
Trending Videos


बुधवार सुबह वह गाय घाट के पास कथित तौर पर रंगदारी वसूलने पहुंचा था। इसकी सूचना एसटीएफ को मिली। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख सूर्या ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल सूर्या को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: पंडारक में शराब के नशे में कहासुनी के बीच बढ़ा विवाद, अधेड़ को कैंची मारकर फरार हुआ युवक

सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी गंगा घाटों पर नाविकों से नियमित रूप से रंगदारी वसूलता था। उसके खिलाफ पटना और आसपास के थानों में 15 से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घाट क्षेत्रों में अवैध वसूली करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed